8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Rain Alert : नए सिस्टम का दिखने लगा असर, इन जिलों में होगी जमकर बारिश, आ गया अलर्ट

IMD Rain Alert : राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बने नए परिसंचरण तंत्र का असर से मानसून फिर से एक्टिव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में न और जारी रहने की संभाबारिश का दौर दो दिवना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 21 Aug 2023, 6:41 PM IST

imd_rain_alert.jpg

IMD Rain Alert : बंगाल की खाड़ी में बने नए परिसंचरण तंत्र का असर से राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का दौर दो दिन और जारी रहने की संभावना है। इसका असर पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इसके दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कुछ जगह तेज तो कुछ जगह हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश बांसवाड़ा के बागीदौरा में 6 इंच दर्ज की गई है। बता दें कि लंबे समय से उमसभरी गर्मी के बाद भी बारिश नहीं होने से खड़ी फसल मुरझाने लगी थी, लेकिन बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी। हालांकि अभी भी प्रदेश में तेज बारिश का इंतजार हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का ताजा अपडेट, कल इन जिलों में होगी अतिभारी बारिश

मंगलवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दौसा, धौलपुर, करौली जिले में अति भारी तो अलवर, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झालावाड़, कोटा और सवाईमाधोपुर जिले में भारी बारिश और अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक और उदयपुर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बुधवार को यहां होगी झमाझम बारिश
बुधवार को बूंदी, धौलपुर और करौली में भारी बारिश की संभावना है। अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर और टोंक में यलो अलर्ट जारी किया है।