मौसम विभाग ने तीन दिन 21 अगस्त, 22 अगस्त और 23 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में कुछ जगह भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जयपुर मौसम केंद्र ने 22 अगस्त को राजस्थान के दौसा, धौलपुर, करौली जिले में अतिभारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया। वहीं अलवर, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झालावाड़, कोटा और सवाईमाधोपुर जिले में भारी बारिश हो सकती है। अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।