Rajasthan Tourism : इस बार राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिवाली की धूम रहेगी। विदेशी पर्यटकों में जयपुर में दीपावली मनाने का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। संभावना है इस बार करीब छह देशों के पर्यटक दिवाली मनाने जयपुर आ सकते हैं।
Rajasthan Tourism :राजस्थान की राजधानी पिंकसिटी जयपुर की दीपावली और होली मनाने का क्रेज विदेशी पर्यटकों में बढ़ रहा है। कुछ साल पहले जयपुर आकर दीपावली-होली मनाने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 20 से 30 होती थी वहीं अब यह काफी बढ़ गई है। इस बार दीपावली मनाने के लिए अमरीका, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम और कनाडा से विदेशी पर्यटक जयपुर आएंगे।
राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जो पर्यटक जयपुर आकर दीपावली मनाना चाहते हैं, वे होली भी यहीं मनाना चाहते हैं। इसके लिए वे रंगों के पर्व होली की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही राजस्थानी परंपराओं की जानकारी भी जुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें -
टूर ऑपरेटर्स के अनुसार पर्यटक यहां आकर दीपावली पूजन और शहर के बाजारों में रोशनी देखना चाहते हैं। साथ ही वे दीपावली पर बनने वाले व्यंजनों की भी जानकारी ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें -