जयपुर

जयपुर के 7 कार बाजारों पर परिवहन विभाग की जबरदस्त कार्रवाई

Jaipur News : जयपुर में नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे कार बाजारों पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jan 2025, 11:26 AM IST
Rajasthan Transport Department Takes Strict Action on 7 Car Markets of Jaipur
राजस्थान परिवहन विभाग का LOGO

Jaipur News : राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर में कार बाजारों पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की। नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे कार बाजारों पर परिवहन विभाग की टेढ़ी हुई नजर। आरटीओ-द्वितीय ने 100 से अधिक वाहन जब्त किए और सात कार बाजारों पर कड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कई वाहन ऐसे पाए गए जो अन्य राज्यों में पंजीकृत थे, लेकिन राजस्थान में टैक्स चुकाए बिना बेचे जा रहे थे। जब्त किए गए वाहनों से लगभग 20 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

अधिसूचना के बाद भी कार बाजार पंजीकृत नहीं हुए

परिवहन आयुक्त शुचि त्यागी ने बताया कि 22 दिसंबर 2022 को परिवहन विभाग ने पुराने कार बाजारों के पंजीकरण को अनिवार्य करने के लिए अधिसूचना जारी की थी। मार्च 2024 तक कोई भी कार बाजार पंजीकृत नहीं हुआ, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के बाद राजस्थान में 147 कार बाजार पंजीकृत

शुचि त्यागी ने बताया कि मार्च 2024 में विभाग ने 300 से अधिक वाहन जब्त किए थे। कार्रवाई के बाद राजस्थान में 147 कार बाजार पंजीकृत हो चुके हैं। परिवहन आयुक्त बताया ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यह कार्रवाई की जा रही है और सभी पुराने कार बाजारों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत पंजीकृत किया जाएगा।

Updated on:
23 Jan 2025, 11:26 AM IST
Published on: