मदन दिलावर ने निर्देश दिए कि जिले में ऐसे घुमंतु परिवार जिन्हें अभी तक पट्टे नहीं मिल पाए है, उनके लिए आगामी बसंत पंचमी को शिविर आयोजन कर, पट्टे वितरित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 150-200 पौधों पर एक केयर टेकर लगाया जाए। साथ ही जो भी पौधा नष्ट होता है, उसके स्थान पर नया पौधा लगाया जाए।