उपसचिव चित्रा जैनानी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में तय अवधि में विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम नहीं भरा है, वह 21 जनवरी को 11.59 बजे तक इन्हें ऑनलाइन भर सकेंगे। इसके बाद ही अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के तहत आयोग की वेबसाइट पर राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं का सेवावार पदक्रम जारी किया गया है।