जयपुर

Rajasthan Transport Department : प्रदेश में वीएलटीडी फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, 9 कंपनियां ब्लॉक, 27 को नोटिस जारी

VLTD Update : राजस्थान में परिवहन विभाग ने वीएलटीडी फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन किया। बिना डिवाइस लगाए 3,876 वाहनों के फर्जी इंस्टॉलेशन प्रमाण पत्र जारी किए गए। 9 कंपनियां ब्लॉक और 27 को नोटिस जारी किया गया।
2 min read
Rajasthan Transport Department VLTD fraud big action 9 companies blocked 27 notices
VLTD Update : फोटो - AI

VLTD Update : राजस्थान में व्यावसायिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाने में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय जांच में पुष्टि हुई है कि कई अधिकृत कंपनियों ने वाहनों में डिवाइस लगाए बिना ही ऑनलाइन इंस्टॉलेशन प्रमाण पत्र जारी कर दिए। इन्हीं फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर हजारों वाहनों के नेशनल परमिट भी जारी हो गए। प्रारंभिक जांच में 27 अधिकृत कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

जांच में सामने आया कि 3,876 वाहनों के लिए बिना डिवाइस लगाए ही फर्जी इंस्टॉलेशन प्रमाण पत्र जारी किए गए। राजस्थान परिवहन विभाग ने संबंधित कंपनियों से जवाब मांगा है कि उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

सेवा प्रदाताओं की सूची से भी हटाया

जांच में सबसे गंभीर अनियमितताओं के चलते 100 से अधिक फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने वाली 9 कंपनियों को वीएलटीडी पोर्टल से ऑफबोर्ड (ब्लॉक) कर दिया गया है। इन्हें अधिकृत सेवा प्रदाताओं की सूची से भी हटा दिया गया है। अब ये कंपनियां नए वीएलटीडी उपकरण नहीं लगा सकेंगी और न ही इंस्टॉलेशन प्रमाण पत्र जारी कर पाएंगी। विभाग ने वाहन मालिकों से केवल अधिकृत कंपनियों से ही वीएलटीडी लगवाने की अपील की है।

ये कंपनियां ब्लॉक : एक्ट-1. बुल, इंटे 4जी, लोक्ट-14ए, पीएसडीएन, रोडआरपीए, टी-नाउ-टीएन, ट्रैक्सिना व डब्ल्यूटेक्स।

क्या है वीएलटीडी?

VLTD यानि व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) नवीनतम GPS आधारित ट्रैकिंग सिस्टम है। इसे वाहनों में लगना अनिवार्य है। ताकि वाहन की गति, वास्तविक समय की स्थिति, मार्ग और आवागमन की निगरानी की जा सके। इसे AIS 140 के सभी मानकों का पालन करते हुए डिज़ाइन किया गया है। AIS 140 का अर्थ है ऑटोमोटिव उद्योग मानक 140, जिसे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के तहत ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने जन सुरक्षा और वाहन ट्रैकिंग के लिए लागू किया था। VLTD में कई तकनीकों का उपयोग किया जाता है।

एक सामान्य GPS ट्रैकर और VLTD के बीच अंतर

विशेषता - सामान्य जीपीएस ट्रैकर - वाहन स्थान ट्रैकिंग उपकरण (VLTD)
उद्देश्य - बुनियादी वाहन स्थान ट्रैकिंग - अनुपालन और सुरक्षा सुविधाओं के साथ वाहन ट्रैकिंग।
एआईएस 140 प्रमाणन- प्रमाणित नहीं - एआईएस 140 प्रमाणित।
पैनिक बटन एकीकरण- आमतौर पर अनुपलब्ध - मानकों के अनुसार एकीकृत।
NavIC/IRNSS समर्थन- आमतौर पर समर्थित नहीं - समर्थन किया।
सरकारी अनुपालन- अनिवार्य परिवहन नियमों का पालन नहीं - सरकारी आवश्यकताओं का पूर्णतः अनुपालन।
आपातकालीन चेतावनी कार्यक्षमता- सीमित या अनुपलब्ध - वास्तविक समय आपातकालीन चेतावनी प्रणाली।
हार्डवेयर मानक- निर्माता पर निर्भर - अनुमोदित और मानकीकृत हार्डवेयर।
परिवहन विभाग की स्वीकृति- नियामक अनुपालन के लिए स्वीकार नहीं किया गया - अनिवार्य उपयोग के लिए अनुमोदित।

Updated on:
25 Jul 2026 10:27 am
Published on:
25 Jul 2026 10:27 am