जयपुर

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

राजधानी जयपुर के जवाहर नगर में दिवाली की रात थार से हिट एंड रन करने वाले छात्र सौरभ मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल हुआ था।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 9:14 PM IST
jaipur thar driver arrested
पुलिस गिरफ्त में थार ड्राइवर, जो राजस्थान यूनिवर्सिटी का छात्र है (फोटो सोशल मीडिया)

Jaipur Thar Driver Arrested: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में दिवाली की रात तेज रफ्तार थार से बाइक सवार को टक्कर मारकर मौके से फरार होने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल एसयूवी भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ मुखिया (25) के रूप में हुई है। वह गांधी नगर रेलवे स्टेशन के नजदीक रहता है और राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

थानाधिकारी सरला यादव के अनुसार, यह घटना 8 नवंबर की रात मामा की होटल के पास हुई थी। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार थार सड़क पर आगे चल रही बाइक के पीछे आती है और उसे जोरदार टक्कर मार देती है। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर जाता है। हादसे के बाद बाइक सवार खुद को संभालकर उठता है और थार चालक को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन चालक गाड़ी रोकने के बजाय मौके से फरार हो जाता है।

पहले बाइक को टक्कर मारने से बची, फिर दूसरी बाइक को मारी टक्कर

हादसे का सामने आया वीडियो भी चौंकाने वाला है। वीडियो में नजर आ रहा है कि थार तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रही है। इस दौरान चालक पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारने से बाल-बाल चूकता है। इसके बाद कुछ दूरी आगे चल रही दूसरी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार देता है। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर उछलकर गिर गया।

हादसे के बाद बाइक सवार ने उठकर थार चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी और वहां से भाग निकला। इस मामले में किसी व्यक्ति ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। इसके बावजूद पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को आधार बनाकर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने जांच के बाद सौरभ मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हादसे में इस्तेमाल की गई थार एसयूवी भी जब्त कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्टंट और तेज रफ्तार का क्रेज जारी

जयपुर में सड़कों पर तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। युवा वाहन चालक सड़कों पर तेज गति से गाड़ियां दौड़ाकर दूसरे लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। जवाहर नगर में थार से बाइक सवार को टक्कर मारने का मामला इसका उदाहरण है।

करीब चार दिन पहले रामनगरिया थाना क्षेत्र में भी कार से स्टंट करने का मामला सामने आया था। इस मामले में कार चालक अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। शहर में सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद ऐसे मामले सामने आना चिंता का विषय है।

Updated on:
10 Nov 2026, 9:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना

‘मैं उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी था’, सोनिया गांधी के PM पद त्यागने के दिन को अशोक गहलोत ने किया याद, शेयर किया ‘भावुक’ मैसेज

सिर्फ 10 मीटर दूर था गैस गोदाम… जयपुर में शोरूम की आग से मकानों में आईं दरारें, रातभर दहशत में रहे लोग