जयपुर

Govt Jobs: राजस्थान विद्युत निगम में निकली 2163 पदों पर भर्ती, जानें क्या है पात्रता और कैसे करें आवेदन?

Rajasthan Vidyut Nigam Recruitment 2025: उम्मीदवारों ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और NCVT/SCVT ITI या NAC प्रमाण पत्र हो जाना चाहिए संबंधित ट्रेड में।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Sep 2025, 3:33 PM IST
Feature image
फोटो: पत्रिका

Sarkari Naukri: राजस्थान सरकार ने विद्युत विभाग के अंतर्गत राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कुल 2163 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती Technician‑III / Operator‑III / Plant Attendant‑III (ITI आधारित) श्रेणियों में है।

कहां-कितने पद

राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) -150
जयपुर बिजली वितरण निगम (JVVNL) - 603
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL)- 498
जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JDVVNL) - 912

ये मांगी है शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए (RBSE/CBSE या मान्य बोर्ड) और NCVT/SCVT ITI या NAC प्रमाण पत्र हो जाना चाहिए संबंधित ट्रेड में।

उम्र: न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल (01 जनवरी 2026 की तिथि के अनुसार)

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले RVUNL की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन करें
न्यू रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन करें
लॉगिन करें
एप्लीकेशन फॉर्म भरें
एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें
फॉर्म और रिसिप्ट का प्रिंटआउट निकाल लें

Updated on:
11 Sep 2025, 3:33 PM IST
Published on: