जयपुर

राजस्थान के इस बांध में छोड़ा जाएगा बीसलपुर बांध का पानी! CM भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बीसलपुर बांध से इस बांध में पानी छोड़ने को लेकर काफी धरने-प्रदर्शन किए गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Sep 2024, 11:18 AM IST
Feature image

Bisalpur Dam: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान ने पत्र लिखकर आग्रह किया है कि रामगढ़ बांध (Ramgarh Dam) को बीसलपुर के पानी से भरा जाए। खान ने बताया कि वर्तमान में जयपुर शहर के लिए पेयजल की व्यवस्था बीसलपुर बांध से की जा रही है।

वहीं, जयपुर का रियासतकालीन बांध 30 वर्षों से सूखा है। जबकि, बीसलपुर से जयपुर के लिए और रामगढ़ बांध से जयपुर के लिए पाइप लाइन बिछाई हुई है। खान ने कहा कि यदि बीसलपुर के पानी से रामगढ़ बांध को भरा जाए तो जयपुर शहर के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इसके लिए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कई धरने-प्रदर्शन किए, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।

बांध के 6 गेट खोलकर निकासी जारी

इधर, बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया से पानी की आवक होने के चलते बांध से बनास नदी में पानी की निकासी मंगलवार को लगातार 5वें दिन भी जारी है। जानकारी के अनुसार, बांध का गेज पूर्ण जलभराव 315.50 आर एल मीटर है। इसमें से 5वें दिन भी डेम के 6 गेट 1-1 मीटर खोलकर 38.703 टीएमसी का जलभराव स्थिर रखते हुए बनास नदी में पानी की निकासी की जा रही है।

Updated on:
10 Sep 2024, 11:18 AM IST
Published on: