जयपुर

IMD Warning: पूरी रात संभल कर रहें, अगले 3 घंटे भारी, राजस्थान के 10 जिलों में तेज आंधी-बारिश व ओलावृष्टि

Weather Update:चेतावनी जारी: 40-60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम ने बदला रुख! इन जिलों में अचानक बिगड़ सकते हैं हालात।
2 min read
May 03, 2026
Feature image

Rajasthan weather alert: जयपुर.राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए अगले 3 घंटों के लिए कई जिलों में अलर्ट घोषित किया है। हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर, टोंक व बूंदी समेत कई इलाकों में मध्यम से तेज मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

वहीं बालोतरा, जालौर, जोधपुर, डीडवाना—कुचामन, सीकर, कोटपूतली—बहरोड, अलवर, खैरथल—तिजारस, भरतपुर, डीग, धौलपुर, कोटा, अजमेर ब्यावर, श्रीगंगानगर, व भीलवाड़ा सहित अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।


3 मई को राज्य का सर्वाधिक तापमान फलोदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य में आगामी एक सप्ताह तक आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 4 मई को बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां अधिक तीव्र हो सकती हैं। इस दौरान 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

रविवार को राज्य का सर्वाधिक तापमान फलोदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में तापमान 38 से 43 डिग्री के बीच रहा। हालांकि, आंधी-बारिश के असर से आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे रहने और हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 से 9 मई के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में अलग-अलग दिनों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

Updated on:
03 May 2026 10:41 pm
Published on:
03 May 2026 10:40 pm