Rajasthan Weather Alert : मौसम विभाग का नया Prediction है कि राजस्थान में फिर मौसम बदलेगा। कल शुक्रवार यानि 8 अगस्त से 5 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदलेगा। 8 अगस्त को एक कमजोर मौसम प्रणाली पूर्वी राजस्थान में सक्रिय होने की संभावना है। शुक्रवार यानि 8 अगस्त को राजस्थान में फिर बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम केन्द्र के अपडेट के अनुसार पूर्वी राजस्थान में आगामी 2-3 दिन मेघगर्जन के साथ छुटपुट स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम केन्द्र के अनुसार आठ अगस्त में कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 8-12 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन भारी बारिश की संभावना काफी कम है।
ये भी पढ़ें
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश डग (झालावाड़) में दर्ज की गई। जहां पर 22.0 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जयपुर का मौसम खुशगवार है। आज 12 बजे जयपुर का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वैसे मौसम विभाग के अनुसार सूरज और बादल में आंख मिचौली चल रही है। हो सकता है देर रात तक जयपुर में बारिश हो जाए।