जयपुर

RAJASTHAN WEATHER: राजस्थान में मौसम को लेकर आई बड़ी खबर, फिर बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट

राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले सप्ताह राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से कई जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Feb 13, 2026

जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले सप्ताह राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से कई जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र ने 18 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। हालांकि यह सिस्टम बहुत मजबूत नहीं होगा, फिर भी इसके असर से तापमान और मौसमी परिस्थितियों में हलचल देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें

जयपुर में एकतरफा प्यार में ‘डबल मर्डर’, लड़की और भाई की हत्या, फिर थाने में पहुंचा प्रेमी, अब मिली ये सजा

गिरा पारा, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

प्रदेश के अधिकांश जिलों में आसमान में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहे। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। खासतौर पर शेखावाटी अंचल में सुबह-शाम सर्दी का असर फिर महसूस किया गया। सीकर, चूरू और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई। इससे लोगों को एक बार फिर हल्की ठंड का सामना करना पड़ा।

फतेहपुर सबसे ठंडा, कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

पिछले 24 घंटे के दौरान फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में 9.4, सीकर में 9.5, करौली और पाली में 9.6 तथा लूणकरणसर में 7.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं जयपुर, बाड़मेर, फलोदी, जालौर और प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। दूसरी ओर बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जिससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास हुआ।

15 फरवरी के बाद सर्दी पड़ेगी ढीली

फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। 15 फरवरी के बाद सर्दी का असर कम होगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकते हैं।आने वाले दिनों में बादल, हल्की बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिससे किसानों और आमजन दोनों की नजर मौसम विभाग के अगले अपडेट पर टिकी हुई है।

ये भी पढ़ें

नेपाली मजदूर की चली गई थी याददाश्त, चार साल बाद आया याद, फिर नेपाल से मिलने राजस्थान आया परिवार

Published on:
13 Feb 2026 10:45 am
Also Read
View All

अगली खबर