जयपुर

Rajasthan weather : गुलाबी नगर में धीरे-धीरे बढ़ रहा सर्दी का जोर, पूर्वी जिलों में कड़ाके की ठंड

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में सर्दी ने अपनी रंगत दिखानी शुरू कर दी है। तेज सर्दी के चलते लोगों की सुबह देर से होने लगी है। वहीं अलसुबह घरों से निकलने वाले लोग अब गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं।

2 min read
Nov 21, 2024

- तेज सर्दी से जयपुर में कांप रहे लोग, गर्म कपड़ों का लिया सहारा

- प्रदेश के पूर्वी जिलों में कड़ाके की सर्दी का जोर

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में सर्दी ने अपनी रंगत दिखानी शुरू कर दी है। तेज सर्दी के चलते लोगों की सुबह देर से होने लगी है। वहीं अलसुबह घरों से निकलने वाले लोग अब गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। मौसम में आ रहे इस बदलाव से सर्दी का जोर और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में हुई बर्फवारी व उत्तरी हवाओं के जोर से प्रदेश में सर्दी का जोर बढ़ने लगा है। कश्मीर घाटी में बर्फवारी से सर्दी अपने परवान पर होगी। वहीं प्रदेश के शेखावाटी अंचल में सर्दी का सितम बरकरार है। सीकर, झुुंझुनूं चूरू व बीकानेर में इन दिनों तेज सर्दी का जोर है। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर व जनवरी में प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर चलेगा।

जानकारी के अनुसार, रात और दिन में कई शहरों का तापमान औसत से नीचे आ गया है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, बीकानेर अजमेर, नागौर जोधपुर सहित 15 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाने लगा है। उत्तरी राजस्थान के जिलों में तो विजिबिलिटी काफी कम रहने लगी है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ने लगा है। राजधानी जयपुर में भी धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

फतेहपुर सबसे ज्यादा ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों जयपुर के तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी। सीकर और फतेहपुर का न्यूनतम तापमान तो माउंट आबू के तापमान से भी नीचे चला गया है। माउंट आबू के बजाय सीकर और फतेहपुर प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। सीकर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि फतेहपुर का तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिसंबर से जनवरी तक कड़ाके की सर्दी का दौर

मौसम विभाग के अनुसार इस बार राजस्थान में दिसंबर के मध्य से जनवरी तक कड़ाके की सर्दी रहने वाली है। इस बार पिछले कई सालों के मुकाबले अधिक ठंड रहेगी। वहीं सर्दी कई सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। इसके अलावा विभाग के अनुसार इन दिनों उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जिसका प्रभाव अप राजस्थान में दिखाई देने लगा है।

Published on:
21 Nov 2024 09:02 am
Also Read
View All

अगली खबर