जयपुर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 6 जिलों में आज येलो अलर्ट; कल इन 10 जिलों में बारिश की चेतावनी

Rajasthan Weather Rain Alert: राजस्थान में सर्दी की आहट के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। जानें आज से दो दिन तक प्रदेश के कौनसे-कौनसे जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 9:35 AM IST
Rajasthan Weather Rain Alert
राजस्थान में बारिश। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। राजस्थान में सर्दी की आहट के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने भी शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार को भी 10 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 16 नवंबर से मौसम शुष्क होगा और तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर हावी होगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

माउंट आबू में रही सबसे सर्द रात, 10 डिग्री पर पहुंचा पारा

राजस्थान में रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। माउंट आबू में भी सर्दी धीरे-धीरे असर दिखाने लगी है। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। शुक्रवार सुबह तापमान में गिरावट के चलते सर्दी का खासा असर देखने को मिला। लोगों ने गर्म कपड़े पहनकर दिनचर्या शुरू की। वहीं, भ्रमणकारी भी सुबह गर्म कपड़ों में घूमते नजर आए। माउंट आबू के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

दस शहरों में 15 डिग्री से नीचे रहा रात का तापमान

प्रदेश में माउंट आबू के अलावा कई शहरों में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डबोक, सीकर, वनस्थली, सिरोही, फतेहपुर और नागौर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इससे सुबह और रात के समय सर्दी का असर बढ़ने लगा है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान के छह जिलों में आज मौसम बदलने की संभावना है। बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलोदी और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन व वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

रविवार को इन जिलों में बारिश की चेतावनी

राजस्थान के 10 जिलों में रविवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने जोधपुर, नागौर, फलोदी, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, डीडवाना-कुचामन, चूरू, बीकानेर, सीकर और झुंझुनूं में मेघगर्जन व वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

Also Read
View All
दिवाली से पहले चमकाया शहर, अब फिर सड़कों पर कचरा ही कचरा; वापस पुराने ढर्रे पर उतरी जयपुर की सफाई व्यवस्था

Rajasthan Politics: ‘इंतजारशास्त्र’ के बाद अब ‘बजट फाइल्स’, भजनलाल सरकार के खिलाफ क्या है अशोक गहलोत की ये नई सीरीज़?

राजस्थान में भू-रूपांतरण के नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं अटकेंगी 90A की फाइलें; इन जमीनों का नहीं होगा कन्वर्जन

जयपुर ट्रेलर हादसे में 3 परिवारों की उजड़ीं खुशियां; कोई शादी की तैयारी में था तो किसी के सिर से उठा पिता का साया

राजस्थान पंचायत चुनाव का चौथा चरण: 25 जिलों में वोटिंग जारी, 1.05 करोड़ से अधिक वोटर्स तय करेंगे 8843 प्रत्याशियों का भविष्य