जयपुर

Rajasthan Weather Today : राजस्थान के इन जिलों में 3 घंटे के अंदर होगी बारिश, 6 जिलों के लिए भारी बारिश का IMD Alert

Rajasthan Monsoon Update : मौसम विभाग ने आगामी 3 घंटे के लिए राजस्थान के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आज 6 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2024, 12:11 PM IST
Feature image

Rajasthan Weather News : राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में टोंक और आसपास के जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। टोंक के कई इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई स्कूलों में पानी भर गया है। टोंक कलेक्टर ने शनिवार को स्कूली बच्चों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिले में रामसागर बांध की पाल टूटने से कुछ युवक नदी में फंस गए। पिछले 24 घटों में पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई वहीं जयपुर, बूंदी, कोटा, सवाईमाधोपुर, करौली, टोंक व बारां जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश से दिनचर्या अस्त - व्यस्त रही। यदि पूर्वी राजस्थान की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा बारिश शाहबाद, बारां में तथा पश्चिमी राजस्थान में परबतसर, नागौर में दर्ज की गई है।

आगामी 3 घंटे के अंदर इन जगहों में होगी बारिश

इसी बीच मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक राजस्थान के बारां, धौलपुर, चूरू जिलों में आगामी तीन घंटे के अंदर यानी शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक अंधड़ के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आइएमडी ने आज यहां आगामी 3 तीन घंटे के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन 6 जिलों के लिए भारी बारिश का IMD Alert

मौसम विभाग के मुताबिक आज 6 जुलाई को राजस्थान के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। आइएमडी ने अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर व करौली में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज राजस्थान का अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

आज इन जगहों पर होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज 6 जुलाई शनिवार को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभागों में बारिश की संभावना है वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभागों में शाम तक बारिश हो सकती है।

अगले 5 दिन ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जुलाई को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 7-8 जुलाई को भारी बारिश की गतिविधियों कम हो जाएंगी लेकिन उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश दर्ज होने की संभावना है। तत्पश्चात 9-10 जुलाई को एक बार फिर पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी 2-3 दिन दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। जोधपुर संभाग के पूर्वी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

Updated on:
6 Jul 2024, 12:11 PM IST
Published on: