24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Today : राजस्थान के इन जिलों में जमकर बरसे बादल, बांधों पर चली चादर

Rajasthan Weather June 2024 : राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। झमाझम बारिश से प्रदेशभर में सड़कें जलमग्न है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 5 Jul 2024, 11:14 AM IST

राजस्थान में गुरुवार से ही मौसम का रूप बिल्कुल बदल सा गया है। राजधानी जयपुर समेत पूरे राजस्थान में मानसून प्रवेश कर चुका है। गुरुवार सुबह से शुक्रवार तड़के सुबह तक भी बारिश की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। टोंक, बारां, भीलवाड़ा समेत प्रदेशभर में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।

बांधों में भरा पानी

टोंक जिले में राजमहल के बीसलपुर बांध पर मानसून मेहरबान दिखा। 24 घंटे में 57 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जिले में 3 सेमी पानी की बढ़ोतरी भी हुई। इतना ही नहीं बांधों का गेज शुक्रवार सुबह 6 बजे तक 309.69 आरएल मीटर दर्ज किया गया। ऐसे में बाध व आसपास के क्षेत्र में गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है।

यहां सड़कें लबालब

राजस्थान के बूंदी में हर तरफ सड़कों का नजारा जलमग्न दिखा। सड़कें पानी से लबालब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। पूरे रास्ते सुनसान नजर आए। इक्का-दुक्का आदमी ही घर से बाहर निकले।

भीलवाड़ा के बांधों में भरा पानी

राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित अरवड़ बाध का नजारा देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे। यहां गुरुवार से हो रही बारिश की वजह से अरवड़ बांध में 2 फिट पानी की आवक हुई है।

नदी पर बने एनिकट पर चली चादर

बारां स्थित केलवाड़ा के सीताबाड़ी में बाणगंगा नदी पर बने एनिकट पर पानी की चादर चढ़ गई। ऐसे में यह नजारा देखने में बेहद सुंदर प्रतीत हो रहा था। पनवाड कस्बे में भी सुबह पांच बजे से ही बरसात का दौर जारी है। खानपुर में सुबह 4 बजे से झमाझम बारिश हो रही है। इससे पहले पिछले चार घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।

तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर-चूरू से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में आगामी तीन दिन मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा संभाग के अनेक स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 48 घंटों के दौरान मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज होने की संभावना है। जोधपुर संभाग के पूर्वी भागों में भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बारिश व सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather Today : राजस्थान के इन 5 जिलों में होगी भारी बारिश, 24 जिलों के लिए भी IMD Alert जारी