जयपुर

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान के 14 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, 30 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी ने अब तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। नवंबर के आखिरी दिनों में सीजन की पहली शीतलहर ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को अजमेर, बूंदी, कोटा, सीकर और टोक जिले में शीतलहर का असर रहा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 8:01 AM IST
Rajasthan Weather Update
राजस्थान के कई जिलों में 30 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट (पत्रिका फाइल फोटो)

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में नवंबर के आखिरी दिनों में सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में सीजन की पहली शीतलहर ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को अजमेर, बूंदी, कोटा, सीकर और टोंक में शीतलहर का असर देखने को मिला। प्रदेश के 14 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3.5 डिग्री पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना जताई है।

30 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, 27 से 30 नवंबर तक शेखावाटी क्षेत्र सहित अजमेर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री और अजमेर व कोटा संभाग में 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

फतेहपुर सबसे ठंडा, जानें प्रमुख शहरों का तापमान

राजस्थान में फतेहपुर के बाद सीकर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी रात के समय सर्दी का असर बढ़ने लगा है।

शहरन्यूनतम तापमान
फतेहपुर3.5°C
सीकर5.0°C
नागौर6.1°C
माउंट आबू6.8°C
चूरू7.6°C
अलवर8.4°C
जयपुर12.2°C

अगले 10 दिन कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अगले 10 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, शीतलहर के चलते सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस हो सकता है। खासकर शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी के तेवर तीखे रहने की संभावना है।

उत्तर भारत में भी बढ़ेगी ठंड

राजस्थान के साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान में करीब 2 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

Updated on:
27 Nov 2026, 8:01 AM IST
Published on: