जयपुर

Weather Update Today : राजस्थान में अगले 7 दिन में तेजी से बदलेगा मौसम, इन 6 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Rajasthan Weather : होली जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे मौसम में गर्माहट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राजस्थान के बाड़मेर का तापमान सर्वाधिक दर्ज किया गया।

2 min read
Mar 20, 2024

Rajasthan Weather : होली जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे मौसम में गर्माहट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राजस्थान के बाड़मेर का तापमान सर्वाधिक दर्ज किया गया। यहां दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस सीजन में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। प्रदेश में अब दिन गर्म होने लगे हैं। दिन में गर्मी बढ़ने लगी हैं वहीं रात में मौसम सुहावना रहता है। अजमेर, अलवर, कोटा, जोधपुर में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़े हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 26 मार्च तक मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है। वहीं आगामी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कुछ विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन फिर भी तापमान में 2 से 4 डिग्री वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी जयपुर में 21, 24, 25 और 26 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 22 और 23 मार्च को आसमान मुख्यत: साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान 32 से 37 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से 23 डिग्री रहेगा।






































































जिलाअधिकतम तापमान (डिग्री में)

न्यूनतम तापमान


(डिग्री में)


बाड़मेर3820
जैसलमेर3620
फलौदी3623
जोधपुर सिटी3521
डूंगरपुर3519
बीकानेर3419
कोटा3417
वनस्थली3415
भीलवाड़ा3414
अजमेर3419
डबोक3315
माउंट आबू3313

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में इस जिले में अब भी 30 डिग्री के नीचे दिन का तापमान दर्ज किया गया। जिसमें सवाई माधोपुर (अधिकतम तापमान 29 डिग्री) है। जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आ रहा है, स्वर्णनगरी में मौसम तेजी से गर्मी की ओर बढ़ रहा है।

Published on:
20 Mar 2024 05:41 pm
Also Read
View All