जयपुर

आगामी 48 घंटे में बदल जाएगा राजस्थान के इन जिलों का मौसम, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Rajasthan Weather Forecast : मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 48 घंटे में राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम बदल जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Apr 2024, 12:27 PM IST
IMD ALERT

जयपुर. पिछले 24 घंटे में राजस्थान के कई हिस्सों में अंधड़ के साथ झमाझम बारिश तो कहीं छुटपुट बारिश दर्ज की गई। ऐसे में सर्वाधिक बारिश की बात करें तो पूर्वी राजस्थान के चाकसू, जयपुर में 21 एमएम बारिश, साथ ही पश्चिमी राजस्थान के डूंगरगढ़ और बीकानेर में 4 एमएम तक की अधिकतम बारिश दर्ज की गई।

आगामी 48 घंटे में बदल जाएगा इस जिलों का मौसम

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि राजस्थान के गंगानगर हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में आगामी 48 घंटे में अंधड़ के साथ छुटपुट बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में गिरावट संभव है।

29-30 अप्रैल के लिए भी आइएमडी अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 29-30 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तेज सतही हवाएं 25-30 Kmph चलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बारिश होने की कम संभावना है, लेकिन तापमान में गिरावट से आमजन को आराम मिलने की उम्मीद जताई गई है।

आगामी एक हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 5 से 6 दिनों तक राजस्थान के अधिकतर जगहों पर मौसम मुख्यता शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि राजस्थान के गंगानगर हनुमानगढ़, व आसपास के क्षेत्रों में आगामी 48 घंटे में अंधड़ के साथ छुटपुट बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना भी जताई गई है।

Updated on:
27 Apr 2024, 12:27 PM IST
Published on: