जयपुर

IMD Alert: राजस्थान के 3 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 3 घंटे के अंदर बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

IMD Alert: राजस्थान में एक बार फिर मौसम पलटी मार रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के 3 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी तीन घंटे के अंदर इन जिलों में बारिश होने का अनुमान है।

2 min read
Apr 24, 2026
बारिश के दौरान की तस्वीर (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट लेने के संकेत दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा जारी तात्कालिक चेतावनी के अनुसार चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेकर जिलों में आगामी तीन घंटे के अंदर बारिश होने का येलो अलर्ट है। इस दौरान मेघगर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी तात्कालिक अलर्ट के मुताबिक, येलो अलर्ट वाले जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में भी बारिश दर्ज हो सकती है। इस दौरान हवा 20-30 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से चलने का अनुमान है। कुछ जगहों पर मेघगर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में फिर करवट बदलेगा मौसम, 25-26-27-28 और 29 अप्रेल को बारिश, IMD का बड़ा अलर्ट

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है। खासतौर पर पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है।

यह वीडियो भी देखें :

25 अप्रेल से असर होगा तेज

दरअसल, मौसम विभाग ने पहले ही कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव शुरू होगा। 26 से 29 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में इसका असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने 24 अप्रेल को ही 3 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

श्रीगंगानगर में तापमान सबसे अधिक

वहीं, विभाग की सुबह जारी बुलेटिन रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन कई इलाकों में हीटवेव का असर देखने को मिला। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। इसके अलावा कोटा, अलवर और चित्तौड़गढ़ जैसे जिलों में भी तापमान 42 से 43 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में विधायक के सामने हेल्थ ऑफिसर पर भड़के BJP नेता, बोले- न फोन उठ रहा, न ही कोई संतोषजनक जवाब मिल रहा
Also Read
View All