जयपुर

आज से शादियों का दौर शुरू, शाही शादियां… हेलीकॉप्टर की बुकिंग, थाईलैंड-हॉलैंड से मंगवा रहे फूल

Rajasthan Wedding Destination: देशभर में शादी की शुरूआत मंगलवार से हो गई है।

2 min read
Nov 12, 2024

Wedding Season 2024: देशभर में शादी की शुरूआत मंगलवार से हो गई है। अब शादी वाले घर पारम्परिक रस्मों तक सीमित नहीं है। विवाह समारोह को विशेष बनाने के लिए कई लोगों ने हेलीकॉप्टर बुक कराए हैं। अपनी दुल्हन को दूल्हा हेलीकॉप्टर से लेने जाएगा। शादी के मंडप विदेशी फूलों से सजाए जा रहे हैं।

थाईलैंड और हॉलैंड से लोग फूल मंगवा रहे हैं इसमें दो से पांच लाख रुपए खर्च किए जा रहे है। थीम बेस लाइटिंग से भी शादियों में चार चांद लग रहे है। नवम्बर और दिसम्बर में 48 लाख शादियां होने के अनुमान है।

शादियों की रौनक न सिर्फ शादी वाले घरों में नजर आएगी, बल्कि बाजार की अर्थव्यवस्था में भी चार चांद लगेंगे। ज्वेलरी मार्केट, कपड़ा मार्केट से लेकर कैटरिंग व अन्य में रौनक देखने को मिल रही है। वेडिंग डेस्टिनेशन वालों को राजस्थान लुभा रहा है। सबसे महंगी शादियां राजस्थान में ही हो रही है। कई शादियां ऐसी है, जिनमें 5-7 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है।

महंगे सोना-चांदी का असर नहीं

सोना-चांदी महंगा होने का असर बाजार में नजर नहीं आ रहा है। ज्वैलरी की खरीदारी पूरी की जा रही है। शादी समारोह से जुड़े लोगों की मानें तो खाने में लोगों ने विकल्प सीमित कर दिए हैं। सब्जी-मिठाई से लेकर मेहमानों की संख्या में कटौती कर बजट को लोग व्यवस्थित कर रहे हैं।

एक फूल 1500 रुपए का

मंडप सजाने के लिए बंगलूरु से लिली, कार्नेशन, डेजी के फूल आ रहे हैं। थाईलैंड से ऑर्केट फूल और हॉलैंड से ट्यूलिप व फैला लिली एक फूल की कीमत 1200 से 1500 रुपए हैं। हिमाचल प्रदेश से लिलियम, कार्नेशन, जिप्सी मंगवा रहे हैं।

कई जिलों में बुकिंग

हेलीकॉप्टर की दो से पांच घंटे की बुकिंग हो रही हैं। किराया छह लाख रुपए तक है। जयपुर के अलावा राज्य के कई जिलों के लिए बुकिंग हुई है। शूट भी करवाते हैं।

- मनीष कुमार, एयर टूरिज्म एक्सपर्ट

Updated on:
12 Nov 2024 09:43 am
Published on:
12 Nov 2024 08:55 am
Also Read
View All
Education News: विवेकानंद मॉडल स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 16 मार्च तक होंगे आवेदन

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 68 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (25 फरवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 68 में भेजी गई कहानियों में भव्य दशोरे, देवांशी सोखल और अदिति कौशिक: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

गवर्नमेंट-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल से ही एआइ क्रांति संभव

Rajasthan : भारत देश की शक्ति उसकी स्वतंत्र आवाज में है… : अशोक गहलोत

हमले के बाद का सैन्यकृत ईरान और हमारी रणनीतिक संतुलन परीक्षा

अगली खबर