4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज है बाबा खाटूश्याम जी का जन्मदिन, लगातार 24 घंटे तक कर सकते हैं बाबा के दर्शन

Khatu Shyam Ji birthday 2024: बाबा खाटूश्याम जी का आज जन्मदिन है। इसे देखते हुए भक्तगण को 24 घंटे लगातार दर्शन की छूट दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 12 Nov 2024, 9:13 AM IST

Khatu Shyam Baba: बाबा खाटूश्याम जी का मंगलवार को जन्मदिन मनाया जाएगा और यहां 5 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए प्रशासन व मंदिर कमेटी ने फाल्गुनी मेले की तर्ज पर व्यवस्था की है। खास बात यह है कि मंगलवार को भक्तों को बाबा के लगातार 24 घंटे दर्शन भी हो सकेंगे। भक्तों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त जाब्ता लगाया है। मंदिर के सिंहद्वार को श्रीनाथ मंदिर की तर्ज पर सजाया गया है।

ऐसे में रविवार से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो चुका था। बाबा खाटूश्याम के जन्मदिन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आज 12 नवंबर को कार्तिक शुक्ल एकादशी है, इस दिन को बाबा खाटू जी के जन्मदिन के रूप में हमेशा से मनाया जाता रहा है। तय किया गया है कि इस बार खाटूश्याम बाबा बाल स्वरूप में दर्शन देंगे।

यह भी पढ़ें: Khatu Shyam Baba: खाटू वाले श्याम प्रभु का चार दिवसीय जन्मोत्सव आज से…

पार्किंग की ये रहेगी व्यवस्था

इस बार रास्ते चौड़े करने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। 52 बीघा मैदान के अतिरिक्त अन्य रास्तों से आने वाले वाहन अलग से पार्किंग कर पाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़