
B
B
Bहुब्बल्ली.B राजेश्वर भगवान की 83 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को हुब्बली स्थित राजेश्वर भवन, कोटिलिंग नगर, गोकुल रोड में मनाई जाएगी। इस अवसर पर आंजणा (पटेल) समाज सेवा संगठन हुब्बली-धारवाड़ की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि राजेश्वर भगवान की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के सभी बंधुओं को परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। समाज के व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से इस दिन अवकाश रखकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे आरती के बाद भजनों का कार्यक्रम होगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक महाप्रसादी तथा शाम 7 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। भजन मंडली कुलदीप ओझा एंड पार्टी अपनी भजनों की प्रस्तुति देगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के अनेक श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं ने विभिन्न सेवाओं का दायित्व संभाला है। आयोजकों ने समाज के सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर राजेश्वर भगवान के दर्शन, पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।