जयपुर

भजनलाल सरकार की ‘दोहरी’ सौगात, रक्षाबंधन पर अब 2 दिन मुफ्त रोडवेज सफर कर सकेंगी बहनें

RSRTC Free Bus Travel : राजस्थान सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा! 28 और 29 अगस्त 2026 को रोडवेज बसों में मिलेगी 2 दिन फ्री बस यात्रा। जानिए RSRTC के नियम और ऑनलाइन बुकिंग डिटेल।
2 min read
Aug 19, 2026
raksha bandhan free bus travel for women rajasthan rsrtc
Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma - File PIC

राजस्थान सरकार ने हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को एक बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने इस बार रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की अवधि को बढ़ाते हुए इसे दो दिनों के लिए लागू करने की घोषणा की है। पहले जहां महिलाओं को केवल रक्षाबंधन के दिन ही फ्री बस यात्रा की सुविधा मिलती थी, वहीं इस बार 28 अगस्त और उसके अगले दिन यानी 29 अगस्त को भी महिलाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकेंगी।

दरअसल, अक्सर देखा जाता था कि बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए चली तो जाती थीं, लेकिन अगले दिन वापसी के समय उन्हें किराए का भुगतान करना पड़ता था। महिलाओं की इसी व्यावहारिक परेशानी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वापसी के लिए एक दिन अतिरिक्त मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है।

इधर, खबर ये भी है कि त्योहार के दौरान होने वाली यात्रियों की भारी आवाजाही और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

किन बसों में मिलेगी सुविधा?

AI Generated Photo

राजस्थान रोडवेज (RSRTC) द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, यह मुफ्त यात्रा सुविधा कुछ विशिष्ट श्रेणी की बसों पर ही लागू होगी। यह छूट राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस श्रेणी की बसों में पूरी तरह मान्य होगी।

जबकि वॉल्वो, एसी और लग्जरी श्रेणी की प्रीमियम बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा लागू नहीं होगी। इनमें यात्रा करने पर नियमित किराया देना होगा।

राजस्थान सीमा के भीतर ही मान्य

Rajasthan Roadways - File PIC

फ्री बस सफर का लाभ उठाने वाली महिला यात्रियों के लिए यात्रा की भौगोलिक सीमा को लेकर स्पष्ट नियम तय किए गए हैं।

प्रदेश की सीमा के भीतर: मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही लागू रहेगी।

सीमा पार करने पर किराया: यदि कोई बस राजस्थान से बाहर किसी पड़ोसी राज्य (जैसे दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश या उत्तर प्रदेश) में प्रवेश करती है, तो राजस्थान सीमा पार करते ही आगे के सफर का नियमित किराया देना अनिवार्य होगा।

    एडवांस ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

    रक्षाबंधन पर बस स्टैंड्स पर होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए RSRTC ने महिला यात्रियों की सहूलियत के लिए डिजिटल और ऑनलाइन टिकटिंग के पुख्ता इंतजाम किए हैं। महिलाएं RSRTC के आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही 28 और 29 अगस्त के लिए एडवांस टिकट बुक करवा सकती हैं।

    अतिरिक्त बसों का संचालन

    यात्रियों के दबाव को देखते हुए प्रमुख रूटों जैसे जयपुर, जोधुपर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर और अजमेर से अतिरिक्त बसों के संचालन का प्लान तैयार किया गया है। बस स्टैंड्स पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और रोडवेज कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी ताकि महिला यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    Updated on:
    19 Aug 2026 03:25 pm
    Published on:
    19 Aug 2026 03:25 pm