15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP को विदेशी फंडिंग के आरोपों पर मदन राठौड़ का दावा, बोले- राहुल गांधी कठपुतली बनकर अभिजीत दीपके को साथ ला रहे

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने CJP को विदेशी फंडिंग मिलने के आरोपों पर राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि विदेशी ताकतें देश को अस्थिर करना चाहती हैं और राहुल गांधी को कठपुतली बनाकर अभिजीत दीपके के साथ ला रही हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Oct 15, 2026

madan rathore alleges cjp foreign funding

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ (फोटो-एएनआई)

Madan Rathore Alleges CJP Foreign Funding: जयपुर: राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर विदेशी फंडिंग के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत की प्रगति को रोकने के लिए विदेशी ताकतें फंडिंग कर रही हैं। राठौड़ ने आरोप लगाया कि पहले राहुल गांधी को फंडिंग दी जा रही थी, लेकिन जब इससे भाजपा और मजबूत होती दिखाई दी तो अब दीपके और अन्य लोगों को आगे किया जा रहा है।

राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे कई देशों को जलन हो रही है और वे भारत की प्रगति को रोकना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी ताकतें देश को अस्थिर करने के उद्देश्य से ऐसे लोगों को आर्थिक मदद दे रही हैं।

'राहुल गांधी कठपुतली बनकर दीपके को साथ ला रहे'

मदन राठौड़ ने अपने बयान में कहा, यह सही बात है कि विदेशी फंडिंग हो रही है। हमारा देश उत्कर्ष कर रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत बन रहा है तो कई देशों को जलन हो रही है। वो इसको रोकना चाहते हैं। इसको रोकने के लिए विदेशी फंडिंग कर रहे हैं।

उन्होंने आगे दावा किया कि पहले राहुल गांधी को फंडिंग दी जा रही थी, लेकिन विदेशी ताकतों को लगा कि राहुल गांधी के प्रयासों से भाजपा मजबूत हो रही है। इसके बाद उन्होंने दीपके और अन्य लोगों को तैयार किया। राठौड़ ने आरोप लगाया कि विदेशी निर्देशों के तहत राहुल गांधी दीपके को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में कोई स्वतंत्र रूप से सत्यापित वित्तीय साक्ष्य सामने आने की पुष्टि नहीं हुई है।

CJP और विदेशी फंडिंग को लेकर क्यों बढ़ा विवाद?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर विदेशी फंडिंग का मुद्दा हाल के दिनों में चर्चा में है। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने 14 अक्टूबर को आरोप लगाया था कि अमेरिकी दानदाता CJP और दीपके को आर्थिक मदद दे रहे हैं। हालांकि, उनके दावे के समर्थन में सार्वजनिक रूप से सत्यापित वित्तीय सबूत सामने नहीं आए हैं।

इसी बीच, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान CJP के संस्थापकों सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी ने भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में बयान दिया। यह घटनाक्रम कांग्रेस और CJP के बीच राजनीतिक नजदीकी को लेकर चर्चा का विषय बना है। विदेशी फंडिंग के आरोपों और राजनीतिक समर्थन के बीच संबंध को लेकर कोई प्रमाणित निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

मैरी मिलबेन ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

ओह डियर अभिजीत दीपके, सच सभी को आजाद करता है। आपको भी। और यह सच है, जब आप कामयाब नहीं होंगे, तो ये अमेरिकी डोनर्स आपको ऐसे छोड़ देंगे, जैसे कोई गर्म केक छोड़ देता है। और तुम सफल नहीं होगे, क्योंकि गैर-कानूनी काम कभी नहीं जीतते। इसके बजाय, अपनी अमेरिकी शिक्षा और टैलेंट का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए करो। पीएम के साथ बैठो और भारत को आगे बढ़ाने के लिए एक सकारात्मक आवाज बनो। सही काम करने की तुम्हारी हिम्मत का सच तुम्हारे अगले कदमों में दिखेगा।