जयपुर

फ्रांस की महिला के साथ रेप का मामला गरमाया, BJP पर कांग्रेस हमलावर, राजस्थान से दिल्ली तक सोशल मीडिया वार

राजस्थान के उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ रेप का मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। इस मसले को लेकर कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं ने BJP की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है।

2 min read
Jun 24, 2025
फ्रांस की महिला के साथ रेप का मुद्दा गरमाया (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुई रेप की घटना अब राजनीतिक रूप लेते दिख रही है। राजस्थान से अशोक गहलोत तो दिल्ली से कांग्रेस के एक्स हैंडल से पोस्ट करके बीजेपी सरकार को घेरने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस ने इसे 'डबल इंजन' सरकार की फ्लॉप कानून-व्यवस्था की गवाह बताया है।

कांग्रेस के एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया कि "उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुई रेप की घटना 'डबल इंजन' सरकार की फ्लॉप कानून-व्यवस्था की गवाह है। आज राजस्थान की BJP सरकार में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं- ये बात जगजाहिर है। अब जो पर्यटक राजस्थान में घूमने आ रहे हैं, वो भी सुरक्षित नहीं हैं।"

कांग्रेस ने भारत की छवि खराब करने वाला बताया

कांग्रेस के मुख्य हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा गया कि 'ये घटना उस वक्त सामने आई है, जब अमेरिका ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि 'कोई भी अमेरिकी महिला भारत की यात्रा पर अकेले न जाए।' ऐसी घटनाएं विश्व स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं''

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP की सरकारों को ये सुनिश्चित करना होगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध पर लगाम लगे। ऐसा करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिले।

अशोक गहलोत ने क्या कहा?

दूसरी तरफ इस मसले पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा कि 'उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ दुष्कर्म पूरी दुनिया में राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। पूरे प्रदेश में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।' इसके अलावा कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोडासारा ने भी बीजेपी पर हमला बोला है।

युवक ने पहले सिगरेट पिलाया

दरअसल, यह पूरा मामला सोमवार शाम का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक शाम के समय एक रिसॉर्ट में पार्टी चल रही थी। उस पार्टी में एक फ्रांस की महिला अपने साथियों के साथ गई थी। इसी बीच एक युवक टेबल के सामने बैठा और महिला से सिगरेट पीने के लिए कहा। इस दौरान महिला और युवक बीच लंबी बातचीत हुई।

महिला का कराया गया मेडिकल

इसके बाद युवक महिला को ड्राइव पर ले जाने के लिए कहा और उसे अपने अपार्टमेंट में ले गया। इस दौरान युवक ने अपार्टमेंट में महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया और पूरी रात अपने साथ रखा। सुबह उसके होटल छोड़ दिया। होटल में आने के बाद महिला ने अपने साथियों को पूरी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया है।

Published on:
24 Jun 2025 08:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर