
बडगांव पुलिस थाना। फोटो: पत्रिका
French Girl Rape Case: राजस्थान में उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में फ्रेंच युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। वह उदयपुर घूमने आई थी। यहां एक कैफे में पार्टी के दौरान मिला युवक फ्रेंच युवती को बहला फुसलाकर ले गया। बलात्कार के बाद उसी ने युवती को वापस होटल छोड़ा और भाग गया।
पुलिस ने बताया कि टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म कैफे एंड रेस्ट्रो में फ्रेंच युवती और उसके दोस्त ने पार्टी की थी। यही पर आरोपी उदयपुर निवासी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ फ्रेंच युवती से मिला था। युवती ने रिपोर्ट में बताया कि वह 22 जून को दिल्ली से उदयपुर आई थी। रात को वह और उसके दोस्त डिनर के लिए ग्रीक फार्म गए थे, जहां पार्टी की।
थोड़ी देर बाद आरोपी उनकी टेबल पर आकर बैठा और युवती को सिगरेट पीने के लिए बाहर बुलाया और फिर ड्राइव पर ले गया। युवती ने उसे कई बार होटल मार्डिरन पैलेस जाने के लिए कहा, जहां वह ठहरी हुई थी। लेकिन, आरोपी उसे अपने अपार्टमेंट में ले गया।
युवक ने अपार्टमेंट में युवती से छेड़छाड़ की, जबकि युवती विरोध करती रही। वह रोने लगी, फिर भी आरोपी नहीं माना और बलात्कार कर दिया।
युवती ने फिर होटल जाने देने की गुहार लगाई। काफी देर इनकार करने के बाद आखिर सुबह 6 बजे उसे होटल छोड़ा और भाग गया। सुबह युवती ने परिचित को घटना के बारे में बताया तो उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस पहुंची और युवती से घटना की जानकारी ली। रिपोर्ट में युवती ने बताया कि आरोपी उसे ले गया, तब उसके मोबाइल की बैटरी खत्म होने के कारण मोबाइल बंद हो गया।
उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। युवती की हालत सामान्य है। फिलहाल मुख्य आरोपी के अलावा किसी के शामिल होने की संभावना नहीं लग रही है।
Updated on:
25 Jun 2025, 8:56 AM IST
Published on:
24 Jun 2025, 1:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.