4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime: इशारा मिलते ही पुलिस ने मकान में दी दबिश, देह व्यापार में संलिप्त 3 महिलाओं समेत 4 अरेस्ट

महुवा थाना पुलिस ने वेश्यावृत्ति गिरोह के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक रिहायशी मकान में छापामार कार्रवाई की और एक महिला दलाल, 2 महिलाएं एवं एक युवक को पीटा एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 22 Jun 2025, 11:23 AM IST

mahwa polic

Photo- Patrika

राजस्थान के दौसा जिले की महुवा थाना पुलिस ने वेश्यावृत्ति गिरोह के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बार फिर रामबाबू की बगीची के पास स्थित एक रिहायशी मकान में छापामार कार्रवाई की और एक महिला दलाल, दो महिलाएं एवं एक युवक को पीटा एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

महुवा पुलिस उप अधीक्षक मनोहर लाल मीणा के नेतृत्व में महुवा पुलिस थाने के जाप्ते ने मकान के आसपास घेराबंदी कर एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। अंदर सौदा होने के पश्चात इशारा मिलते ही आसपास खड़ी पुलिस ने मकान में दबिश दे दी।

अचानक पुलिस को देखकर खलबली मच गई। थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पीटा एक्ट में अपूर्वा, रन्थी नायक निवासी जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल, राजंती व गंगाराम कोली को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : ‘होटल का कांच काले रंग का था, इसलिए कपल से गलती हो गई…’ बेशर्मी के लिए जिम्मेदार कौन?

महुवा पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा ने बताया कि 10 फरवरी को भी इसी मकान में छापा मारकर दलाल सहित अन्य महिलाएं पीटा एक्ट में गिरफ्तार की गई थी।

अब फिर दलाल ने इस मकान में अनैतिक कार्य शुरू कर दिया। रिहायशी कॉलोनी के बीच स्थित मकान में अनैतिक कारोबार संचालित होने से कॉलोनीवासी भी परेशान हैं।

यह भी पढ़ें : होटल की खिड़की से वायरल हुआ निजी पल, पुलिस ने दी चेतावनी