जयपुर

RAS Pre Exam 2018 परीक्षा या ‘परीक्षण’, देखिए परीक्षा से संबंधित खास हलचल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Aug 06, 2018
RAS Pre Exam 2018
RAS Pre Exam 2018

जयपुर
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से रविवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक (आरएएस-प्री) परीक्षा-2018 हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पूर्व में सभी तैयारियां कर ली थी। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के शहरों में आने का दौर शनिवार रात से ही शुरू हो गया। सुबह तय समय से पूर्व ही अभ्यर्थी विभिन्न केंद्रों पर पहुंचे। मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और अन्य कर्मचारियों ने एक-एक अभ्यर्थी की जांच कर केंद्र में प्रवेश दिया। इसके बाद ठीक 10 बजे परीक्षा शुरू हुई।

राजस्थान के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी
परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अन्य प्रदेशों के थे। इधर परीक्षा में कई प्रश्न राजस्थान से संबंधित पूछे गए। एेसे में अभ्यर्थियों का काफी परेशानी हुई। अभ्यर्थियों ने बताया कि हमने जो तैयारी की है उससे अलग प्रश्न पत्र आया है। एेसे में कुछ मुश्किलें हुई।

अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी
भूपालपुरा सेंट पॉल स्कूल में परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई। एेसे में विक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे चिकित्सालय पहुंचाया। परीक्षा अनुभाग प्रभारी इंद्रकुमार ममतानी ने बताया कि अभ्यर्थी को चिकित्सालय में पहुंचाने के साथ ही उसके अभिभावकों भी सूचना दी गई। परीक्षा से संबंधित कुछ खास हलचल इस तरह रही।

इंटरनेट ने किया लोगों को परेशान
परीक्षा को देखते हुए सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक शहर में इंटरनेट बंद रखा गया। कई एक बजे बाद भी कई निजी कंपनियों का इंटरनेट शुरू नहीं हुआ एेसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

खुलवाए आभूषण
परीक्षा देने पहुंचे कई अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र पर अंकित निर्देशों की पालना नहीं की। घड़ी, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल आदि लेकर परीक्षा देने पहुंचे। केंद्रों पर जांच के दौरान सभी वस्तुओं को बाहर ही रखावाया गया। कुछ सेंटरों पर महंगी वस्तुओं को विक्षकों ने संभाला तो कुछ पर अन्य वस्तुओं के साथ ही उन्हें रखा गया।

Updated on:
06 Aug 2018 03:19 am
Published on:
06 Aug 2018 03:17 am