जयपुर

RBSE 12th Result 2024: आ गया 12वीं साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स का रिजल्ट; ऐसे डाउनलोड़ करें अपनी मार्कशीट

राजस्थान बोर्ड कोरोना काल के बाद पहली बार तीन संकाय कला, साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी करने जा रहा है। इन परीक्षाओं में कुल 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2024, 12:21 PM IST
Feature image

RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड से सीनियर सेकेंड्री बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स की धुकधुकी बढ़ने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा के कला, विज्ञान एवं कॉमर्स संकाय का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। दोपहर 12.15 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किये जाएंगे। जिससे विद्यार्थियों में उत्सुकता के साथ-साथ खुशी का भाव नजर आ रहा है।

12वीं कक्षा के कला, विज्ञान एवं कॉमर्स संकाय के नतीजों का डायरेक्ट लिंक आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद छात्र वेबसाइट या एसएमएस के माध्यम से अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

एक साथ तीन परीक्षाओं के आएंगे नतीजे

सचिव कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं में 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वरिष्ठ उपाध्याय में 3671 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेशचंद्र शर्मा तीनों परिणाम एक साथ जारी करेंगे। कोरोना संक्रमण के बाद बोर्ड दूसरी बार तीनों परिणाम साथ जारी कर रहा है। अब तक बोर्ड विज्ञान-वाणिज्य के नतीजे एक साथ और कला वर्ग का नतीजा अलग जारी करता रहा है।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। ऐसे में अगर आपको अपना रोल नंबर याद नहीं है तो एडमिट कार्ड से इसे चेक कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त होते ही डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद आप वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख पायेंगे।

-राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

-वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

-अब आपको स्ट्रीम चुनकर रोल नंबर दर्ज करना है।

-इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन होगा जहां से आप नतीजे चेक कर सकते हैं।

मैसेज पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक की वजह से अगर आप परिणाम न प्राप्त कर सकें तो एसएमएस के माध्यम से भी नतीजे चेक किये जा सकेंगे।

Updated on:
20 May 2024, 12:21 PM IST
Published on: