जयपुर

RBSE 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से तुरंत करें चेक

RBSE Rajasthan 12th Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सुबह 10 बजे शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से नतीजों की घोषणा की। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ ही घोषित किए गए हैं।

4 min read
Mar 31, 2026
RBSE Board 12th Result 2026 (Patrika Photo)

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: उदयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को वर्ष 2026 की उच्च माध्यमिक (कक्षा 12) विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग के साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष भी परिणाम बेहद उत्साहजनक रहा और अधिकांश संकायों में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया।

स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक सकते हैं। बता दें कि विज्ञान वर्ग में 97.52 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में 93.64 प्रतिशत और कला वर्ग में 97.54 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

ये भी पढ़ें

RBSE 12th Commerce Result 2026: 12वीं कॉमर्स का 93.64% रहा परिणाम, यहां चेक करें रिजल्ट

बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, उच्च माध्यमिक विज्ञान वर्ग की परीक्षा में कुल 2,87,068 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,85,299 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। विज्ञान वर्ग का कुल परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा।

इसमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 97.02 रहा, जबकि छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 98.34 प्रतिशत दर्ज किया गया। विज्ञान वर्ग में 1,78,051 छात्रों में से 1,46,644 छात्र तथा 1,07,248 छात्राओं में से 98,636 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं।

उच्च माध्यमिक वाणिज्य वर्ग में कुल 30,798 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 30,580 परीक्षा में प्रविष्ट हुए। वाणिज्य वर्ग का परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 94.04 और छात्राओं का 92.82 प्रतिशत रहा। वाणिज्य वर्ग में 20,666 छात्रों में से 13,976 छात्र तथा 9,914 छात्राओं में से 8,096 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं।

उच्च माध्यमिक कला वर्ग में सबसे अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। इस वर्ग में कुल 5,91,023 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,83,201 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कला वर्ग का कुल परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 96.68 और छात्राओं का 98.29 प्रतिशत रहा। कला वर्ग में 2,72,970 छात्रों में से 1,56,818 छात्र तथा 3,10,231 छात्राओं में से 2,27,252 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं।

वहीं, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 4,114 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,067 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा का कुल परिणाम 97.20 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 96.46 और छात्राओं का 97.77 प्रतिशत रहा। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 1,781 छात्रों में से 832 छात्र तथा 2,286 छात्राओं में से 1,328 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं।

पिछले वर्ष की तुलना में हल्का बदलाव

यदि पिछले वर्ष के परिणाम से तुलना करें तो विज्ञान वर्ग का परिणाम 2025 में 98.43 प्रतिशत था, जो इस वर्ष घटकर 97.52 प्रतिशत रहा। वाणिज्य वर्ग में भी परिणाम 99.07 प्रतिशत से घटकर 93.64 प्रतिशत रहा। वहीं कला वर्ग का परिणाम 97.78 प्रतिशत से मामूली घटकर 97.54 प्रतिशत रहा। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी 97.76 प्रतिशत से घटकर 97.20 प्रतिशत रहा।

राजस्‍थान बोर्ड 12वीं में बेटियों ने बाजी मारी है। साइंस स्‍ट्रीम में दीप‍िका ने 99.8% हासिल किया है तो वहीं नव्या मीणा आर्ट्स विषय में 99.6% अंक पाए हैं। ऑर्ट्स विषय में ही नरपत ने भी 99.6% अंक हासिल किए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी को फोन करके बधाई दी।

जयपुर के दो जुड़वा भाइयों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स संकाय में करीब-करीब एक जैसे नंबर लाए। आयुष अग्रवाल की 97% और उनके भाई पियूष अग्रवाल की 96.4% बनी है। वे किस्टल कॉन्वेट स्कूल के छात्र हैं।

युवराज रजवानिया माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान संकाय में 97.80% अंक हासिल किए। वे राहुल पब्लिक स्कूल सांगानेर के छात्र हैं। उन्होंने गणित विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए।

सानिया मीना की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान संकाय में 95.40% अंक हासिल किए। वे मदर मैरी पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने गणित विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए।

साक्षी भगौर की RBSE की 12वीं विज्ञान विषय में 97% अंक हासिल की। साक्षी आइडियल एजूकेशन पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

शिवानी मीणा ने RBSE की 12वीं आर्ट्स में 97.40% अंक हासिल किए। शिवानी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जमवारामगढ़ की छात्रा हैं। शिवानी ने सरकारी स्कूल में पढ़कर 97% से ज्यादा अंक हासिल कर कहा कि नियमित पढ़ाई की जाए तो किसी भी स्कूल में विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि छात्र रीचेकिंग करवा सकते हैं। अबकी बार हमने इसकी व्यवस्था को और भी बेहतर किया है और फेल होने वाले छात्रों का परिणाम दोबारा जारी किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है, इसलिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नामांकन में बढ़ोतरी करें।

ऑनलाइन कैसे देखें रिजल्ट?

  • स्टेप 1- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2- अब विंडो ओपन होने पर होमपेज में 'Main Examination Results 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3- यहां 'RBSE Senior Secondary Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर (Roll Number) भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4- 12वीं की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे ध्यान से चेक करें।
  • स्टेप 5- आगे के लिए रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि इस बार बारहवीं की परीक्षा में नौ लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक संपन्न हुई थीं। पूरे प्रदेश में करीब 6,000 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

बोर्ड के पिछले छह साल के परिणाम (बारहवीं के)

वर्षकला (%)वाणिज्य (%)विज्ञान (%)
202597.7899.0798.43
202496.8898.9597.73
202392.3596.6095.65
202296.3397.5396.53
202199.2199.7399.52
202090.1796.4991.96

ऐसा था पिछले साल का रिजल्ट

  • साल 2025 के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि राजस्थान बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में स्ट्रीमवार प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 5,78,494 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 5,69,575 ने सफलता प्राप्त की थी और पास प्रतिशत 96.88 प्रतिशत रहा। इस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.86 जबकि लड़कों का 95.80 प्रतिशत रहा।
  • वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में 26,622 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 26,418 पास हुए और पास प्रतिशत 98.95 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.51 और लड़कों का 98.66 प्रतिशत था।
  • साइंस स्ट्रीम में 2,60,078 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,58,071 पास हुए और ओवरऑल पास प्रतिशत 97.73 रहा, जिसमें लड़कियों का 98.90 और लड़कों का 97.08 पास प्रतिशत रहा।

ये भी पढ़ें

RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा के विज्ञान का रिजल्ट जारी, दीपिका टॉपर, परीक्षार्थी यहां करें चेक
Updated on:
31 Mar 2026 12:05 pm
Published on:
31 Mar 2026 10:00 am
Also Read
View All