जयपुर

Reciepe- आलू भाकरवड़ी

आलू भाकरवड़ी
less than 1 minute read
Feb 07, 2024
Reciepe- आलू भाकरवड़ी
Reciepe- आलू भाकरवड़ी

आलू भाकरवड़ी

सामग्री: मैदा 1 कप, बेसन 1/2 कप, अजवाइन 1/4 चम्मच, 4 उबले आलू, मिर्च पाउडर 1 चम्मच, अदरक पेस्ट 1/2 चम्मच, हरी मिर्च पेस्ट 1/2, अमचूर 1/2 ,नमक स्वादानुसार धनिए की पत्तियां, तेल तलने के लिए और धनिया पाउडर 1/2 चम्मच।

विधि: - एक बर्तन में मैदा, बेसन, अजवाइन, दो टेबल स्पून तेल और नमक डालकर अच्छे से मिलकर पानी से पूरी जैसा आटा गूंध लीजिए। 10 मिनट ढक कर रखिए। आलू की स्टफिंग के लिए आलू मैश कर लें। उसमें धनिया, मिर्च पाउडर, नमक, अमचूर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट और धनिया पत्ती डालकर मिला लें। अब आटे की पतली पूरी बेलें। इस पर आलू की स्टफिंग फैलाएं। अब धीरे-धीरे पूरी को रोल करें। अंत में मैदा का घोल किनारे पर लगाकर अच्छी तरह चिपका दें और रोल के आधा-आधा इंच के टुकड़े काट लें। तेल गरम करें। धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तलें। आलू भाकरवड़ी तैयार है।आप इसे गर्मा-गर्म सर्व कर सकते हंैं।

स्वीटी, फूड ब्लॉगर