जयपुर

राजस्थान में 60,000 पदों पर होगी भर्ती, दिवाली से पहले बेरोजगारों को भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने दिवाली से पहले राजस्थान के बेरोजगारों को बड़ा तोहफा दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2024, 8:28 AM IST
cm bhajan lal sharma

Sarkari Naukri: जयपुर। भजनलाल सरकार ने दिवाली से पहले राजस्थान के बेरोजगारों को बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से पचास से अधिक भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर 15 अक्टूबर तक जारी हो सकता है। इसकी तैयारी बोर्ड ने कर ली है।

बता दें कि पिछले दिनों सीएम भजनलाल ने भर्ती परीक्षाओं को समय पर पूरा करने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा था कि भर्ती परीक्षाओं का परिणाम भी जल्द जारी किया जाए, जिससे युवाओं को रोजगार के लिए ज्यादा इंतजार ना करना पड़े। ऐसे में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड इसके लिए कैलेंडर तैयार कर लिया गया है। जिसे 15 अक्टूबर तक जारी किया जा सकता है।

रिजल्ट की तिथि भी बताएंगे

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि जनवरी-2025 से लेकर मार्च- 2025 तक 60 हजार पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी। 15 से ज्यादा विभागों की 50 से ज्यादा भर्तियां होंगी। बोर्ड की ओर से पहली बार भर्ती कैलेंडर में भर्ती परीक्षा की तारीख के साथ ही रिजल्ट कब जारी होगा, इसकी जानकारी भी दी जाएगी।