26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे के चर्चे दिल्ली तक… फिर भी प्रदेश प्रभारी ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

kirodi Lal Meena: राजस्थान से लेकर दिल्ली तक सब नेताओं को पता है कि कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीना अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं, जिसे सरकार ने स्वीकार नहीं किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 13 Oct 2024, 7:35 AM IST

kirodi lal meena

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है कि वे चर्चाओं में है। राजस्थान से लेकर दिल्ली तक सब नेताओं को पता है कि कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीना अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं, जिसे सरकार ने स्वीकार नहीं किया है। इस्तीफे को लेकर अग्रवाल ने शनिवार को बोला कि उन्हें तो इसकी जानकारी ही नहीं है।

प्रदेश भाजपा प्रभारी अग्रवाल संगठन की बैठकें लेने के लिए शनिवार को जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में किरोड़ी को लेकर सवाल किया गया कि क्या उनके इस्तीफे पर फैसला हो पाएगा। इस पर अग्रवाल ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि उन्होंने इस्तीफा दिया है। यह मेरी जानकारी में ही नहीं है।

गहतोत पर साधा निशाना

अशोक गहलोत ने पिछले दिनों राज्य सरकार पर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी पर अग्रवाल ने कहा कि पूर्व सीएम 2023 में जीत का दावा करने के बाद भी बुरी तरह क्यों हारे? इस पर उन्हें टिप्पणी करनी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: राजस्थान में ‘सर्कस’ वाले बयान पर सियासत गरम, अब सीएम भजनलाल का गहलोत पर तीखा पलटवार


कोर ग्रुप की बैठक में होंगे शामिल

प्रदेश में उपचुनावों को लेकर अग्रवाल रविवार को विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। एक बैठक कोर ग्रुप की भी होगी। इस कोर ग्रुप में राजस्थान में होने वाले उपचुनावों पर चर्चा होगी। साथ ही यह भी चर्चा हाेगी कि पार्टी की कहां क्या िस्थति है। प्रत्याशियों और दावेदारों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: SI Paper Leak: SOG के नए खुलासे से खलबली… RPA की दीवार फांद भाग छूटे 3 थानेदार; छुट्टी जाने वाले गायब