26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update: 29-30 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश के आसार, दिन में भी गिरने लगा तापमान

राजस्थान में 29-30 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। फिलहाल, मौसम शुष्क रहेगा। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि जयपुर में पारा गिरा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 26 Oct 2026, 7:32 AM IST

rajasthan weather update

29-30 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश के आसार (पत्रिका क्रिएटिव फोटो)

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेश में दिन के समय तेज धूप निकल रही है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार, 26 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश या आंधी को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, 27 अक्टूबर की रात से सक्रिय होने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते आगामी दिनों में राजस्थान के मौसम में बदलाव की संभावना है।

29-30 अक्टूबर को बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बीते एक दिन में अधिकतम तापमान में सर्वाधिक गिरावट पिलानी में 3.9 डिग्री दर्ज की गई। इसके अलावा, सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से एक डिग्री कम रहा।

दिन में भी गिरने लगा पारा

शरद पूर्णिमा के साथ ही प्रदेश में सर्दी का दौर शुरू हो गया है। पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि के कारण रात के तापमान में गिरावट आने से सर्दी जोर पकड़ने लगी है। साथ ही, अब दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है। बीते एक दिन में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 12.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। वहीं, जयपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में रात के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान

शहरतापमान (डिग्री सेल्सियस)गिरावट (डिग्री)
पिलानी33.03.9
चूरू33.32.9
श्रीगंगानगर31.22.4
झुंझुनूं32.02.2
कोटा35.91.7

न्यूनतम तापमान

शहरतापमान (डिग्री सेल्सियस)गिरावट (डिग्री)
फतेहपुर12.94.4
माउंट आबू13.02.1
सिरोही14.34.3
डबोक15.51.8
लूणकरणसर15.76.6
श्रीगंगानगर16.34.2