जयपुर

9 मार्च तक होंगे जयपुर सोल्जराथॉन के लिए रजिस्ट्रेशन, स्लगपूर्व सैनिक, सेवारत सैनिक, युवा और कॉरपोरेट टीमों के सदस्य होंगे शामिल

आयोजकों ने बढ़ती मांग को देखते हुए रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि 6 मार्च से बढ़ाकर अब 9 मार्च कर दी है। यह आयोजन राजस्थान पत्रिका द्वारा पॉवर्ड है।

less than 1 minute read
Mar 06, 2026
100th Birth Anniversary
फोटो: पत्रिका

'फिटिस्तान: एक फिट भारत' की ओर से जयपुर मिलिट्री स्टेशन में 15 मार्च को होने वाली 'वंडर सीमेंट जयपुर सोल्जराथॉन 2026' के लिए प्रतिभागियों को एक और मौका दिया गया है।

आयोजकों ने बढ़ती मांग को देखते हुए रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि 6 मार्च से बढ़ाकर अब 9 मार्च कर दी है। यह आयोजन राजस्थान पत्रिका द्वारा पॉवर्ड है। समूह के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष पर मार्च माह में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

इस दौड़ में प्रतिभागियों को मिलिट्री स्टेशन के भीतर दौड़ने का अवसर मिलेगा। इच्छुक लोग फिटिस्तान ऐप पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अब 9 मार्च तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

जयपुर सोल्जराथॉन में प्रतिभागियों के लिए चार अलग-अलग दौड़ श्रेणियां निर्धारित की गई है। इन श्रेणियों में प्रोफेशनल धावकों के साथ-साथ आम नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे भी अपनी सुविधा और क्षमता के अनुसार भाग ले सकेंगे। इस मैराथन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन 9 मार्च तक होंगे।

ये हैं श्रेणियां

हॉफ मैराथन: टाइम्ड रन
10 किलोमीटर: टाइम्ड रन
05 किलोमीटर: नॉन-टाइम्ड वॉक एंड रन
03 किलोमीटर: नॉन-टाइम्ड वॉक एंड रन

Updated on:
06 Mar 2026 12:47 pm
Published on:
06 Mar 2026 10:09 am