जयपुर

महल रोड: अधूरी सड़क, जाम और महंगे सफर से आमजन त्रस्त

Jul 31, 2026
Rajasthan

Bशिवदासपुरा. Bशहर के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र की सबसे अहम कनेक्टिविटी मानी जाने वाली महल रोड आज भी अधूरी पड़ी है। वर्षों से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन सड़क पूरी नहीं हो सकी। इसका सीधा असर हजारों लोगों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोजाना जाम, गड्ढों, खराब सड़क और महंगे सफर का सामना करना पड़ रहा है।

महल रोड वर्तमान में केवल विधानी चौराहा तक ही विकसित है, जबकि प्रहलादपुरा क्षेत्र में करीब 600 मीटर हिस्सा अब भी अधूरा पड़ा है। यही अधूरा हिस्सा शिवदासपुरा तक की कनेक्टिविटी को बाधित कर रहा है, जिससे लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता हैं। विधानी से शिवदासपुरा तक सड़क की हालत बेहद खराब है।

मेट्रो निर्माण से टोंक रोड पर बढ़ा दबाव::: मानपुरा नागल्या से जयपुर तक मेट्रो निर्माण कार्य शुरू होने के कारण टोंक रोड पर रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में महल रोड वैकल्पिक मार्ग बन सकती थी, लेकिन अधूरी होने के कारण जनता को राहत नहीं मिल पा रही है। महल रोड पर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं है।लोगों को मजबूरी में कैब और ऑटो लेना पड़ता है। किराया महंगा होने से आम आदमी पर आर्थिक बोझ झेल रहा है।

चाकसू बस सेवा का भी नहीं मिल रहा फायदा:::चाकसू से अजमेरी गेट तक 16 नंबर लो फ्लोर बस संचालित है, लेकिन महल रोड पर कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को इस बस सेवा का सीधा लाभ नहीं मिल पा रहा। लोगों को बस पकड़ने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।

महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी कॉरिडोर:::करीब 14 किलोमीटर लंबा और 200 फीट चौड़ा यह मार्ग रिंग रोड से बालाजी चौराहे तक प्रस्तावित है। यह मालवीय नगर, जगतपुरा, प्रताप नगर, एयरपोर्ट, जेएलएन मार्ग, ट्रांसपोर्ट नगर, सीतापुरा, रामचंद्रपुरा, प्रहलादपुरा, कलकीपुरा और शिवदासपुरा को जोड़ता है।

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 24,000 वर्गमीटर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। 27 खातेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन मुआवजे और कानूनी विवादों के चलते काम अब तक अटका हुआ हैं।
फोटो केप्शन - शिवदासपुरा, अधूरी पड़ी सड़क।

Updated on:
31 Jul 2026 06:00 am
Published on:
31 Jul 2026 06:00 am