
Rajasthan Investment: जयपुर। राजस्थान की औद्योगिक प्रगति को नई रफ्तार देने जा रही रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना के तीसरे चरण के तहत 6806 भूखण्डों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। यह चरण विशेष रूप से उन निवेशकों के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है, जिन्होंने राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट-2024 के दौरान राज्य सरकार के साथ एमओयू किए थे।इन निवेशकों के लिए यह योजना 16 जून से 27 जून तक खुली रहेगी, जिसमें वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 2 जुलाई को इन भूखण्डों की ई-लॉटरी का आयोजन होगा, जिसके माध्यम से पारदर्शी तरीके से भूखण्डों का आवंटन किया जाएगा। इस चरण में राज्य के 97 औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 6806 भूखण्ड उपलब्ध कराए गए हैं।
237 भूखण्ड अनुसूचित जाति
147 दिव्यांगजन
206 महिलाओं
117 भूतपूर्व सैनिक
62 सशस्त्र बलों के मृतक आश्रितों के लिए आरक्षित
6037 भूखण्ड अनारक्षित श्रेणी में उपलब्ध
यह योजना खास तौर पर उन निवेशकों के लिए है, जिन्होंने एमओयू करके राज्य में निवेश की प्रतिबद्धता जताई थी। अब उन्हें यह अवसर मिल रहा है कि वे अपनी परियोजनाओं को व्यवहारिक धरातल पर उतार सकें।रीको अधिकारियों के अनुसार, अब तक के दोनों चरणों को उद्योगपतियों से अच्छा रूझान मिला है और तीसरे चरण में भी बड़ी संख्या में आवेदन आने की संभावना है। योजना का उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को गति देना और नए रोजगार के अवसर सृजित करना है।
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण की तीन आवासीय योजनाओं में आवेदन की आज अंतिम तिथि है। जेडीए की ओर से 765 भूखण्डों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। दो जुलाई को लॉटरी खोली जाएगी।जेडीए की ओर से इन दिनों तीन आवासीय योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। पहले 12 जून तक आवेदन भरे जाने थे, लेकिन आवेदनों की संख्या कम आने के कारण जेडीए ने लास्ट डेट बढा दी थी। है। जेडीए की ओर से तीन आवासीय योजना में 765 भूखण्डों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसकी लॉटरी दो जुलाई को खोली जाएगी।
-16 जून तक कर सकते हैं आवेदन
-03 आवासीय योजनाओं में आवेदन की प्रक्रिया जारी
-765 भूखण्डों के लिए आवेदन लिए जा रहे
-02 जुलाई को खोली जाएगी लॉटरी