जयपुर

कल से Rising Rajasthan की हो जाएगी शुरुआत, राजधानी में लगेगा उद्योगपतियों का मेला; PM करेंगे उद्घाटन

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट का उद्घाटन 9 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2024, 7:42 AM IST
cm bhajanlal sharma

औद्योगिक विकास की उम्मीदों पर उड़ान भरने के लिए राजस्थान तैयार है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट का उद्घाटन 9 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। देश-विदेश के बड़े उद्योगपतियों के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाने पर बात होगी। साथ ही पांच बड़े उद्योगपतियों का भी उद्घाटन सत्र के दौरान भाषण होगा। संभवतः यह उद्योगपति राजस्थान और देश में निवेश को लेकर अपनी बात रखेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य, उद्योगपतियों में कुमारमंगलम बिड़ला, गौतम अदाणी, आनंद महिंद्रा, अनिल अग्रवाल, संजीव पुरी, अजय एस. श्रीराम, राकेश भारती मित्तल, अशोक हिंदूजा, सुरेश नारायण, सलील गुप्ते के अलावा जापान के राजदूत केइची ओएनओ आदि शामिल होंगे। शुरुआत सीएम के भाषण से होगी। सरकार ने एमओयू का नया आंकड़ा जारी किया है। अब तक 30 लाख करोड़ के एमओयू हो चुके हैं।

-08 देशों के लिए कंट्री सेशन और राउंडटेबल मीटिंग होगी। 01 कॉनक्लेव प्रवासी राजस्थानियों के लिए। 01 कॉनक्लेव एमएसएमई के लिए होगा।
-05 हजार से अधिक निवेशक, कारोबारी आएंगे पहले दिन
-12 क्षेत्रों के लिए थीमैटिक समिट में सत्र होंगे।

सीएम यह बताएंगे

-राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कार्य ।
-राज्य सरकार का एजेंडा ।
-आगामी 5 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करके 350 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य।

ग्लोबल बिजनेस एक्सपो

राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसमें राजस्थान पैवेलियन, कंट्री पैवेलियन, स्टार्टअप पैवेलियन और प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (पीएसई) सहित प्रमुख भारतीय और वैश्विक व्यापार समूहों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

मुख्यमंत्री के साथ डिनर आज

समिट से पहले रविवार को कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की नेशनल काउंसिल की मीटिंग जयपुर के पांच सितारा होटल में आयोजित होगी। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे। मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री की तरफ से सीएम आवास पर उद्योगपतियों को रात्रि भोज दिया जाएगा।

मेहमानों को सात्विक भोजन

समिट में मेहमानों को सात्विक भोजन कराया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर आयोजित भोज में प्याज, लहसुन का उपयोग नहीं होगा। पांच सितारा होटलों में भी मांसाहार और शराब नहीं परोसी जाएगी। मेहमानों को राजस्थानी सहित अन्य राज्यों के व्यंजनों का स्वाद चखाएंगे। मोटे अनाज से बने व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

Updated on:
8 Dec 2024, 7:42 AM IST
Published on: