
RLP छोड़ कांग्रेस पहुंचे उम्मेदाराम, सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को लेकर कह डाली बड़ी बात
जयपुर में ज्वाइन की भाजपा
[typography_font:14pt;" >आरएलपी प्रदेशाध्यक्ष के सबसे बड़े ओहदे पर रहे पुखराज गर्ग जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में औपचारिक तौर से भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
सांसद से विधायक बने आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को एक दिन के भीतर ही दो बड़े झटके लगे। आरएलपी पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं ने उनका साथ छोड़ दिया। इनमें प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहे पूर्व विधायक पुखराज गर्ग ने भाजपा ज्वाइन कर ली, जबकि एक अन्य वरिष्ठ नेता उम्मेदाराम बेनीवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में अब श्रीगंगानगर में नहीं, इन ज़िलों में मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल-डीज़ल
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वरिष्ठ नेताओं के दूसरी पार्टी में शामिल होने के घटनाक्रम को आरएलपी और हनुमान बेनीवाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।