प्रदेश की भजनलाल सरकार भले ही पेट्रोल-डीज़ल पर 'एक राज्य-एक कीमत' लागू करने वाले पहले राज्य होने का दावा करके खुद की पीठ थपथपा रही है, लेकिन विभिन्न ज़िलों में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में अब भी अंतर जारी है। पेट्रोल पर जहां अधिकतम 1 रुपए 94 पैसे का अंतर है, तो वहीं डीज़ल पर 1 रुपए 76 पैसे का अंतर होना सामने आया है।