आगरा

दो बहनों के घर पहुंची बुरी खबर, एक के घर में मचा कोहराम

नीमकाथाना इलाके के छापर मोड़ पर मंगलवार सुबह एक जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया।
less than 1 minute read
• •
Feb 02, 2016
Feature image

नीमकाथाना. इलाके के छापर मोड़ पर मंगलवार सुबह एक जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक भूदोली रोड स्थित बालाजी की ढाणी निवासी सहीराम (25) व उसकी मौसी का बेटा अजीतगढ़ निवासी महेंद्र (23) बाइक पर सवार होकर उसके घर जा रहे थे। इसी दौरान छापर मोड़ सामने से आ रही जीप से बाइक की टक्कर हो गई।

सहीराम की मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र घायल हो गया। दोनों को बाद में कपिल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सहीराम का शव परिजनों को सौंप दिया।
Published on:
02 Feb 2016 01:22 pm