जयपुर

राजधानी में एक के बाद एक कई सड़क हादसे,बीते कुछ घंटों में बना रहा अफरा-तफरी का माहौल

राजधानी में दो सड़क हादसों में नौ लोग घायल
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2018, 9:01 AM IST
Feature image

जयपुर

राजस्थान में आए दिन सड़के लहूलुहान हो रही है। ओवरटेक, शराब पीकर वाहन चलाने या फिर वाहन की तेज गति हादसों का कारण बन रही है। कहीं शराब के नशे में धुत्त रईसजादे और शराबी चालक तेज स्पीड में वाहनों को चलाकर राहगीरों व दूसरे छोटे वाहनों को कुचल रहे हैं तो कही ड्राइवर की लापरवाही से दुर्घटना हो रही है। और वही दूसरी तरफ राजधानी में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ाता ही नज़र आ रहा हैं। राजधानी के लिए सोमवार का दिन हादसों का दिन रहा। यहां दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 9 लोग घायल हो गए।


पहली घटना

कोटपूतली थाना इलाके में आज सुबह जयपुर दिल्ली राजमार्ग पर दो सड़क हादसों में ९ लोग घायल हो गए। घायलों में चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार कस्बे में राजमार्ग पर एक होटल के सामने दिल्ली से आ रही एक कार बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई । हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और उसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों में दो युवकों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

दूसरी घटना
220 केवी विद्युत उपकेंद्र के सामने जयपुर से आ रही कार बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और उसके बाद घायलों को बीडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Published on: