जयपुर

Pm Modi Jaipur Road Show: मोदी और मेक्रों का 25 को जयपुर में होगा रोड शो, शाही भोज भी होगा

देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे। दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने से पहले मैक्रों जयपुर भ्रमण पर रहेंगे। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साथ रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2024, 8:17 PM IST
Pm Modi Jaipur Road Show
Pm Modi Jaipur Road Show:

देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे। दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने से पहले मैक्रों जयपुर भ्रमण पर रहेंगे। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साथ रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दोनों जयपुर के प्रमुख पर्यटक स्थलों का भ्रमण करेंगे। दोनों नेता जयपुर में रोड शो करेंगे। भाजपा ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मेक्रों जयपुर में शाही भोज, आमेर, हवा महल और जंतर मंतर आदि पर्यटन स्थलों का विजिट करेंगे। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो के इस दौरे को भव्य और यादगार बनाने के प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है। एयरपोर्ट से लेकर सभी पर्यटन स्थलों पर स्वागत की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर पार्टी स्तर पर भी पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई। मैक्रों और मोदी दोनों ही जयपुर एयरपोर्ट से खुले रथ में सवार होकर गुलाबी नगरी का भ्रमण करेंगे। इस दौरान करीब छह किलोमीटर रोड शो आयोजित किया जाएगा।
सिटी पैलेस में हो सकता है रात्रिभोज

राजस्थान अपनी आवभगत के लिए जाना जाता है। कुछ इसी शाह अंदाज में मैक्रों का जयपुर में स्वागत किया जाएगा। उन्हें रात्रिभोज भी दिया जाएगा। सिटी पैलेस में यह शाही भोज हो सकता हैं। खास बात है कि इस स्वागत सत्कार में राजस्थानी कला संस्कृति की झलकियां दिखाई देगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 25 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान की वीर धरा पर आ रहे हैं। पीएम मोदी 2 दिन 3 रात्रि यहां गुजारकर गए। अब एक बार फिर राजस्थान को सौभाग्य मिल रहा है। विश्व के लोकप्रिय नेता का स्वागत और अभिनंदन करें। जोशी ने कहा कि मोदी के आने पर एक भव्य स्वागत कार्यक्रम होगा। क्योंकि पिछली बार पीएम मोदी का दौरा सरकारी कार्यक्रम होने की वजह से उनका स्वागत सत्कार प्रदेश की जनता नहीं कर पाई थी, लेकिन इस बार प्रयास करेंगे कि समय मिले और उनका दिव्य और भव्य स्वागत करें।

Published on: