जयपुर

दिवाली पर राजस्थान रोडवेज के हजारों कर्मचारियों को लगा जोरदार झटका

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Nov 07, 2018
rajasthan roadways
rajasthan roadways

जयपुर। दिवाली पर इस बार रोडवेजकर्मियों को बोनस मिलने की उम्मीद मंगलवार दोपहर टूट गई। रोडवेज प्रशासन ने बोनस को लेकर बोर्ड मीटिंग भी बुलाई, लेकिन बोनस मामले की फाइल राज्य सरकार के पाले में डालकर बोर्ड मीटिंग संपन्न हो गई।

जिसके चलते रोडवेज के करीब 22 हजार कर्मचारियों में मायूसी छा गई है। गौरतलब है कि रोडवेज चेयरमैन राजहंस उपाध्याय की अध्यक्षता में रोडवेज मुख्यालय में बोर्ड मीटिंग आयोजित हुई।

बैठक में कोरम पूरा होने के बावजूद रोडवेजकर्मियों को दिए जाने वाले बोनस पर सहमति नहीं बनी। वहीं बैठक में हुए निर्णय के अनुसार बोनस भुगतान की फाइल राज्य सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजने के निर्णय को लेकर बैठक खत्म हो गई।

बैठक में हुए निराशाजनक निर्णय पर रोडवेज कर्मचारी संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए विरोध दर्ज कराया है।

Updated on:
07 Nov 2018 10:23 am
Published on:
07 Nov 2018 10:20 am