जयपुर

जयपुर में मामा-भांजे ने पिस्टल दिखाकर 1.25 लाख लूटे, 90 मिनट में साजिश बेनकाब

Jaipur robbery: जयपुर शहर में चित्रकूट थाना क्षेत्र के बैंक चौराहे स्थित एसबीआइ बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (कियोस्क) में शनिवार दोपहर दो लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर कियोस्क संचालक से सवा लाख रुपए लूट लिए।

2 min read
Feb 08, 2026
जयपुर में लूट की साजिश बेनकाब, पत्रिका फोटो

Jaipur robbery: जयपुर शहर में चित्रकूट थाना क्षेत्र के बैंक चौराहे स्थित एसबीआइ बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (कियोस्क) में दो लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर कियोस्क संचालक से सवा लाख रुपए लूट लिए। हालाकि पीड़ित की सूझबूझ और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को डेढ़ घंटे में पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनके पास से पिस्टल बरामद कर ली और दोनों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News : सीएम भजनलाल के काफिले ने अचानक लगा दिए ‘ब्रेक’, हैरान कर रहा जयपुर का ये वाक्या

एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र में वारदात

डीसीपी (पश्चिम) हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि पीड़ित चित्रकूट निवासी हेमंत कपूर (64) इसी बैंक से सेवानिवृत्त हुए है। वह बैंक चौराहे पर एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं, जहां पैसे जमा करने, निकासी और अन्य बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। दोपहर करीब 12.30 बजे हेमंत काउंटर पर मौजूद थे, तभी दो युवक ग्राहक बनकर केंद्र में घुसे।

मामा-भांजा आरोपी, रैकी कर वारदात

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी मामा-भांजा है। उन्होंने पहले रैंकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि मामा ने पिस्टल तानकर हेमंत को धमकाया, जबकि भांजे ने काउंटर से सवा लाख रुपए निकाल लिए।

एक लुटेरे को पीटा, दूसरे को घेरा

लुटेरों के कियोस्क से निकलते ही पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। भाग रहे एक लुटेरे को लोगों ने पकड़कर पीट दिया जबकि दूसरा यादवों के मौहल्ले की और बच निकला।

सूचना मिलते ही चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में पुलिस ने यादवों के मोहल्ले से दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया।

लूट की रकम घर में फेंकी

पुलिस को लुटेरों के पास से लूटी हुई रकम नहीं मिली है। जांच में सामने आया कि लुटेरों ने पैसे रास्ते में किसी घर में फेंक दिए थे। पुलिस रकम की रिकवरी में जुटी है और यह भी जांच कर रही है कि पिस्टल कहां से खरीदी गई थी।

ये भी पढ़ें

PM Kusum Yojana: किसानों को दिन में बिजली…राजस्थान को कम्पोनेंट-C में 46.64 करोड़ की मंजूरी

Also Read
View All
जयपुर एयरपोर्ट पर आवारा कुत्ते ने 3 लोगों को काटा, पूंछ पर पैर रखने से श्वान हमलावर हुआ

राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

अगली खबर