जयपुर

RPSC: आरपीएससी ने इस भर्ती परीक्षा में बढाए पद, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जुलाई से दुबारा होगी शुरू

Rajasthan Government Jobs: सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2024: पदों में बढ़ोतरी, ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू, आरएएस मुख्य परीक्षा 2023: सातवें चरण के साक्षात्कार पत्र जारी, जानें तारीखें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2025, 11:07 PM IST
RPSC
RPSC (Image Source: Patrika)

Assistant Statistical Officer: जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2024 के अंतर्गत पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विस्तृत सूचना तथा संशोधित वर्गवार वर्गीकरण और अन्य जानकारी के संबंध में अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जारी शुद्धि पत्र संख्या 06/2025-26 का अवलोकन कर सकते हैं।
आयोग सचिव ने बताया कि 5 अगस्त 2024 को विज्ञापन संख्या 09/2024-25 के तहत कुल 43 (गैर-अनुसूचित क्षेत्र-31 और अनुसूचित क्षेत्र-12) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा गैर-अनुसूचित क्षेत्र के पदों की संख्या में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के बाद, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई से 13 अगस्त तक फिर से आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस अवधि के बाद आवेदन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

आरएएस मुख्य परीक्षा 2023: सातवें चरण के साक्षात्कार पत्र जारी

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2023 के पदों के लिए सातवें चरण के साक्षात्कार पत्र जारी कर दिए है। आयोग की उप सचिव चित्रा जैनानी ने बताया कि सातवें चरण के साक्षात्कार 4 अगस्त से 21 अगस्त 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।

Updated on:
28 Jul 2025, 11:07 PM IST
Published on: