RPSC Recruitment: जनवरी से जुलाई तक 26 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए होगी परीक्षा, आयोग ने कहा है कि सभी परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी किया जाएगा। इस कैलेंडर से अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी समय पर और सुव्यवस्थित ढंग से करने में सहायता मिलेगी।
RPSC Exam Calendar: जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वर्ष 2026 की परीक्षा योजना घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जनवरी से जुलाई 2026 के बीच 13 हजार से अधिक पदों के लिए 26 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
मंगलवार को जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्राध्यापक-कृषि (स्कूल शिक्षा) और कनिष्ठ विधि अधिकारी (JLO) प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां तय कर दी गई हैं। प्राध्यापक-कृषि परीक्षा 31 मई से 16 जून 2026 तक तथा जेएलओ परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।
इसके अलावा आयोग ने जनवरी से जून तक की दस अन्य परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
| माह | परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि |
|---|---|---|
| जनवरी 2026 | डिप्टी कमांडेंट (होम गार्ड्स) भर्ती-2025 | 11 जनवरी 2026 |
| व्याख्याता (आयुर्वेद विभाग) भर्ती-2025 | 11 से 15 जनवरी 2026 | |
| फरवरी 2026 | कनिष्ठ रसायनज्ञ भर्ती-2025 | 1 फरवरी 2026 |
| सहायक विद्युत निरीक्षक भर्ती-2025 | 1 फरवरी 2026 | |
| मार्च 2026 | सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 (मुख्य) | 15 से 18 मार्च 2026 |
| अप्रैल 2026 | उपनिरीक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 | 5 अप्रैल 2026 |
| पशु चिकित्सा अधिकारी-2025 | 19 अप्रैल 2026 | |
| सहायक कृषि अभियंता-2025 | 19 अप्रैल 2026 | |
| मई-जून 2026 | स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा)-2025 | 31 मई से 16 जून 2026 |
| प्राध्यापक-कृषि (स्कूल शिक्षा)-2025 | 31 मई से 16 जून 2026 | |
| जुलाई 2026 | वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा)-2025 | 12 से 18 जुलाई 2026 |
| कनिष्ठ विधि अधिकारी (जयपुर विकास प्राधिकरण)-2025 | 26 और 27 जुलाई 2026 |
प्राध्यापक-कृषि परीक्षा के 500 पदों के लिए 5,000 से अधिक आवेदन आए हैं, वहीं जेएलओ परीक्षा के 12 पदों के लिए 13,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
आयोग ने कहा है कि सभी परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी किया जाएगा। इस कैलेंडर से अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी समय पर और सुव्यवस्थित ढंग से करने में सहायता मिलेगी।