जयपुर

राजस्थान अधीनस्थ व मंत्रालयिक सेवा बोर्ड ने 11 हज़ार 255 पदों पर जारी की भर्ती

राजस्थान अधीनस्थ व मंत्रालयिक सेवा बोर्ड ने 11 हज़ार 255 पदों पर जारी की भर्ती  
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 8:13 PM IST
sangria government job fraud
GOV JOB

राज्य में सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ी खबर है। राज्य सरकार के बजट में भर्तियों की घोषणा के विभाग भर्तियां निकालने की तैयारियों में जुटे गए हैं। विभाग इसके लिए लगातार आगामी भर्तियों को लेकर हाल ही में आयोग और मुख्यसचिव की बैठक में निर्णय के बाद की विभाग ने 11 हजार 255 पदों पर भर्तियों की विज्ञप्ति जारी की है।

हाल ही में बजट घोषणा के बाद सरकार के अलग-अलग विभागों से अधीनस्थ व मंत्रालयिक सेवा बोर्ड को अभ्यर्थनाएं भेजने के बाद विभाग ने इनकी मंजूरी दे दी है। राजस्थान के मुख्य सचिव ने अधीनस्थ व मंत्रालयिक सेवा बोर्ड को सरकार के आदेश अनुसार विभिन्न पदों पर भर्तियां निकल चुकी है। RSMSSB की इन भर्ती प्रक्रिया में लिपिक ग्रेड 2 के पदों पर 10 मई से आवेदन शुरू होगा और इसकी अंतिम तिथि 8 जून रखी गई है।

आयु सीमा होगी ये

इन पदों के आवेदन के लिए आयोग ने आयु सीमा निश्चित की है, इस निश्चित आयु के अनुसार ही परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में आवेदन के लिए 18 वर्ष न्यूनतम और 40 वर्ष अधिकतम आयु की सीमा रखी है। अब परीक्षा में 40 वर्ष की उम्र तक के आवेदनकारी परीक्षा में आवेदन कर सकते है। आवेदन ऑनलाइन 10 मई से शुरू होकर आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून रात 12 बजे तक रखी गई है।


इन पदों के लिए निकली है भर्तियां

शासन सचिवालय - लिपिक ग्रेड II के 329 पद
राजस्थान लोक सेवा आयोग - लिपिक ग्रेड II के 09 पद
राजस्थान के अधीनस्थ विभाग/कार्यालय - कनिष्ठ सहायक के 10 हज़ार 917 पद पर

भर्तियों पर राजस्थान अधीनस्थ व मंत्रालयिक सेवा बोर्ड की मुख्य वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी की है। ये सभी पदों पर कुल 11 हज़ार 255 पद पर भर्ती है। इन भर्तियों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की मुख्य वेबसाइट http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।

"वन टाइम रजिस्ट्रेशन" करना होगा, दस्तावेज़ होंगे सिर्फ एक बार अपलोड

प्रदेश के मुख्य सचिव निहालचंद गोयल और कार्मिक विभाग सचिव भास्कर ए. सावंत की बैठक के बाद आयोग ने गत महीनों से रुकी हुई भर्तियों के विज्ञापन निकालने की तैयारी में थे। सूत्रों के मुताबिक इस बार आयोग ने वेबसाइट में भी आवेदन करने के कुछ बदलाव लिए है। जिसमे अभ्यर्थीयों को शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक दस्तावेज की प्रतियां जमा न करा कर दस्तावेजों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन से आयोग के पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

Published on: